डिनर के बाद खाएं सिर्फ 1 चम्मच ये बीज, शरीर से बाहर निकलेगा खराब कोलेस्ट्रॉल

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 03:32 PM (IST)

नारी डेस्क : आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण High Cholesterol की समस्या तेजी से बढ़ रही है। शरीर में “गंदा” कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह धीरे-धीरे धमनियों में जमने लगता है, जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सही समय पर खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात के समय शरीर हीलिंग मोड में होता है। ऐसे में कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को नेचुरली कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

1 चम्मच अलसी के बीज (Flaxseeds)

डिनर के बाद 1 चम्मच अलसी के बीज खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स “गंदे” कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं। आप चाहें तो भीगे हुए चिया सीड्स का भी सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

गे बादाम और अखरोट

डिनर के बाद 5–6 भीगे हुए बादाम और 1–2 अखरोट खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बादाम में मौजूद हेल्दी फैट्स और पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जबकि अखरोट में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड्स दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। नियमित और सीमित मात्रा में इनका सेवन करने से हार्ट हेल्थ को सपोर्ट मिलता है और शरीर अंदर से मजबूत बनता है।

यें भी पढ़ें :सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब

लहसुन का सेवन

डिनर के बाद एक कली लहसुन खाने से भी फायदा मिल सकता है। इसे हल्का कुचलकर 10 मिनट छोड़ने के बाद खाना ज्यादा असरदार माना जाता है। यह दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।

PunjabKesari

इसबगोल भी है फायदेमंद

डिनर के बाद गुनगुने पानी में 1 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीना भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद सोल्यूबल फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित होने से रोकता है और उसे बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन भी बेहतर होता है और दिल की सेहत को भी सपोर्ट मिलता है।

यें भी पढ़ें : गर्मियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, गलती से खा लिया तो हो सकता है नुकसान

इन बातों का भी रखें ध्यान

रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें
वजन कंट्रोल में रखें
धूम्रपान और ज्यादा शराब से बचें
घी और मक्खन की जगह हेल्दी फैट्स लें।

PunjabKesari

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत

अगर शरीर में High Cholesterol बढ़ रहा है, तो कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं
जल्दी थकान और सांस फूलना
पैरों में दर्द और सीने में जकड़न
आंखों के आसपास पीले निशान।

यें भी पढ़ें : रोज इस तरीके से पिएं मेथी का पानी, नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे होगा साफ

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के साथ-साथ सही डाइट और लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। अगर आप रोज डिनर के बाद 1 चम्मच अलसी के बीज जैसे छोटे बदलाव अपनाते हैं, तो इससे दिल की सेहत बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static