थायराइड में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, शरीर में होती हैं ये 7 बड़ी परेशानियां
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:32 PM (IST)
नारी डेस्क : आज के समय में थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है, खासकर महिलाओं में। अक्सर लोग इसे सिर्फ वजन बढ़ने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। थायराइड एक छोटी सी ग्रंथि है, जो गले के सामने स्थित होती है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। जब यह सही से काम नहीं करती, तो शरीर के कई हिस्सों पर इसका असर दिखाई देने लगता है। आइए जानते हैं थायराइड की वजह से होने वाली 7 बड़ी समस्याएं।
थायराइड में होने वाली 7 बड़ी दिक्कतें
थकान और कमजोरी: थायराइड हार्मोन की कमी से शरीर में ऊर्जा कम बनने लगती है, जिससे हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है।
बालों का झड़ना और रूखी त्वचा: इस समस्या में बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं और त्वचा भी सूखी व बेजान हो जाती है।

मूड स्विंग और डिप्रेशन: थायराइड का असर दिमाग पर भी पड़ता है, जिससे चिड़चिड़ापन, मूड बदलना और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पीरियड्स में गड़बड़ी: महिलाओं में यह समस्या पीरियड साइकिल को प्रभावित करती है,कभी ज्यादा ब्लीडिंग, तो कभी देरी से पीरियड्स।
गर्भधारण में दिक्कत: थायराइड असंतुलन से प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है, जिससे गर्भधारण में परेशानी आ सकती है।
यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास
दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर पर असर: यह दिल की धड़कन को अनियमित कर सकता है और ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित करता है।
याददाश्त और फोकस में कमी: थायराइड की समस्या से ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और भूलने की आदत बढ़ जाती है।

थायराइड की समस्या है तो ये करें?
नियमित थायराइड जांच कराएं
आयोडीन युक्त नमक का सेवन करें
तनाव कम करें और पूरी नींद लें
हेल्दी डाइट अपनाएं (हरी सब्जियां, फल, नट्स, प्रोटीन)।
यें भी पढें : भीड़ में सलमान खान ने खुद को बुरी नजर से बचाने के लिए किया ये खास उपाय
थायराइड को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। अगर आपको लगातार थकान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना या मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो समय रहते जांच कराना जरूरी है। सही इलाज और लाइफस्टाइल से आप इस समस्या को कंट्रोल में रख सकते हैं।

