यहां बोलकर नहीं लिखकर भक्त मांगते हैं मन्नत, चिट्ठी पढ़कर कष्ट दूर करते हैं  हनुमान जी

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 03:03 PM (IST)

नारी डेस्क: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित एक अनोखा हनुमान मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाओं को कागज पर लिखकर भगवान हनुमान के चरणों में अर्पित करते हैं, जिसके चलते यह मंदिर‘‘चिट्ठी वाले हनुमान‘'के नाम से प्रसिद्ध है। शहर के बूढ़ातालाब क्षेत्र के पास कैलाशपुरी-टिकरापारा मार्ग पर स्थित इस मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। 

PunjabKesari
मान्यता है कि इस मंदिर में लिखी गई चिट्ठियों से रुके हुए काम पूरे होते हैं, कोर्ट-कचहरी, नौकरी, विवाह जैसी परेशानियों में राहत मिलती है, भक्तों का विश्वास है कि हनुमान जी खुद उनकी “चिट्ठी पढ़ते” हैं। कई लोग अपनी मनोकामना पूरी होने पर वापस आकर धन्यवाद भी देते हैं। मंदिर के पुजारी नरेंद्र चौबे के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में इस परंपरा को लेकर लोगों की आस्था तेजी से बढ़ी है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु नौकरी, आर्थिक उन्नति, पारिवारिक सुख-शांति और कर्ज मुक्ति जैसी अपनी विभिन्न मनोकामनाएं लिखकर अर्पित करते हैं। 

PunjabKesari
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है, जबकि मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष रूप से अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान अब शहर में आस्था और विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, जहां लोग अपनी उम्मीदों के साथ नियमित रूप से दर्शन करने आते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static