हनुमान जयंती 2026: दुर्लभ योग में करें ये आसान उपाय, दूर होंगी सभी परेशानियां

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 05:19 PM (IST)

नारी डेस्क:  हिंदू धर्म में Hanuman Jayanti का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान Hanuman के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी, जो Chaitra Purnima के दिन पड़ रही है।

इस बार बन रहा है खास शुभ संयोग

इस बार हनुमान जयंती पर कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल के अनुसार, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ हस्त और चित्रा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि ऐसे शुभ योग में पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से कई गुना अधिक फल मिलता है और भगवान की कृपा जल्दी प्राप्त होती है।

हनुमान जी को आज मंगलवार के दिन चढ़ाएं सिंदूर, दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं

कैसे करें पूजा?

हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद घर या मंदिर में भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा करें।

इस दिन खास तौर पर

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाएं। दीपक जलाएं और भोग अर्पित करें। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें। मान्यता है कि इन उपायों से हनुमान जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

किन समस्याओं में मिलेगा लाभ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान को “संकटमोचन” कहा जाता है, यानी वे हर तरह के संकट दूर करने वाले हैं।

PunjabKesari

अगर किसी के जीवन में

बार-बार बाधाएं आ रही हों। काम बनते-बनते बिगड़ जाते हों। मानसिक तनाव या डर बना रहता हो। तो हनुमान जयंती के दिन सच्चे मन से पूजा और पाठ करने से इन समस्याओं से राहत मिल सकती है। हनुमान जयंती सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का दिन है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में सुख, शांति और सफलता ला सकते हैं। सच्चे मन से की गई भक्ति से बड़ी से बड़ी परेशानी भी दूर हो सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static