Happy Birthday Kangana : कंगना रनौत का डाइट सीक्रेट, जानें कैसे रहती हैं फिट
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 02:39 PM (IST)
नारी डेस्क: 23 मार्च 2026 को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना अपनी बेबाक बातें और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने खान-पान और डाइट का खास ध्यान रखती हैं ताकि उनका शरीर स्वस्थ और पित्त, एसिडिटी जैसी समस्याओं से मुक्त रहे। कंगना के मुताबिक उन्हें अधिक पित्त की समस्या रहती है, जिसे आयुर्वेद में शरीर का एक विकार माना जाता है। यह समस्या एसिडिटी, गैस और मेटाबॉलिज्म की परेशानी से जुड़ी होती है। कंगना की डाइट उन लोगों के लिए मददगार हो सकती है, जो इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
भीगी किशमिश और पानी से करें एसिडिटी कंट्रोल
कंगना अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करती हैं। सुबह उठते ही शरीर में अम्ल (acid) बनने लगता है, खासकर जिन लोगों को अधिक पित्त की समस्या होती है। इसे कम करने के लिए कंगना पानी में शहद मिलाकर पीती हैं, जिससे पेट की एसिडिटी को रेगुलेट करने में मदद मिलती है। इसके बाद कंगना चाय के साथ भीगी किशमिश और बादाम खाती हैं। भीगी किशमिश चाय की अम्लता को कम करने में मदद करती है और शरीर की एसिडिटी को नियंत्रित रखती है।

नाश्ते में पसंद हैं फल
कंगना नाश्ते में पका हुआ या भारी भोजन नहीं खाती। उनका नाश्ता सीजनल फ्रूट्स जैसे सेब, आम, अनार आदि पर आधारित होता है। कंगना मानती हैं कि अगर शरीर को अधिक कैलोरी की जरूरत हो, या आप ज्यादा मेहनत करते हों, तो सिर्फ फल खाने से बचें और फाइबर व प्रोटीन युक्त फूड्स शामिल करें।
ये भी पढ़ें: फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के चार दिन बाद रणवीर सिंह फिर विवादों में, सिखों समुदाय ने जताई विरोध
खाने को बनाती हैं एल्केलाइन
कंगना का लंच बेहद सिंपल और हेल्दी होता है। एसिडिटी की समस्या वाले लोग उनके लंच को अपना सकते हैं। उनका खाना आम तौर पर दाल, सब्जी और चावल होता है। उन्हें पकौड़े और कढ़ी भी पसंद हैं। कंगना महाराष्ट्रीयन पोमफ्रेट मछली करी और मछली फ्राई भी खाना पसंद करती हैं। एसिडिटी कम करने के लिए कंगना दाल और सब्जियों में नींबू का रस डालती हैं। नींबू अम्लीय होने के बावजूद शरीर में पचने के बाद क्षारीय (alkaline) प्रभाव छोड़ता है। इसके साथ ही उन्हें खाने में दही भी पसंद है, जो पेट को शांत रखने में मदद करता है।

कंगना की डाइट का संदेश
कंगना रनौत की डाइट आसान, इंडियन और हेल्दी है। सुबह पानी और किशमिश से पेट को तैयार करना, नाश्ते में फल और लंच में हल्का और एल्केलाइन खाना उनके पित्त और एसिडिटी कंट्रोल का रहस्य है। इस डाइट को अपनाकर आप भी गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पा सकते हैं और फिट रह सकते हैं।

