शिखा मल्होत्रा ने दी अपनी हेल्थ अपडेट, कहा- नाॅर्मल जिंदगी की तरफ बढ़ रही हूं

punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 10:39 AM (IST)

बाॅलीवुड के किंग खान यानि शाहरूख खान की को-स्टार एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद वह लकवे का शिकार हो गई थी। लकवे के कारण शिखा के शरीर के दाहिने हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। वहीं अब शिखा मल्होत्रा की सेहत से जुड़ी अपडेट सामने आई है। शिखा ने खुद अपने स्वास्थय की जानकारी दी है। उन्होंने हाल ही में अस्पताल से मां संग अपनी तस्वीरें शेयर की है। 

जिसमें शिखा की सेहत में पहले से काफी सुधार नजर आ रहा है। शिखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपनी सुपर वुमन मां के साथ रिकवरी कर रही हूं। आप सभी की दुआओं, प्यार और सम्मान की वजह से मैं सामान्य जिंदगी की तरफ बढ़ रही हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shikha Malhotra (@shikhamalhotraofficial)

 

मीडिया से की थी शिखा ने बातचीत

शिखा ने बीते कुछ दिनों पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनका इलाज केम अस्पताल में फेमस न्यूरोलाॅजिस्ट डाॅक्टर नितिन दांगे की टीम की देखरेख में चल रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके शरीर के दाहिने हिस्से में कोई हलचल नहीं हो रही है। पता नहीं अब फिर कब वह अपने पैरों पर चल पाएंगी। 

PunjabKesari

ब्रेन स्ट्रोक के बाद हुई लकवे का शिकार

गौरतलब है कि शिखा मल्होत्रा फिल्म 'फैन' में शाहरुख खान के साथ नजर आई थी। शिखा को ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें लकवा मार गया। शिखा मल्होत्रा के मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया था कि शिखा के शरीर के दाहिना हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है। 

कोरोना काल में नर्स बन की थी सेवा

PunjabKesari

कोरोना वायरस महामारी के संकट में शिखा मल्होत्रा ने नर्स के तौर पर मरीजों की सेवा की थी। इस दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में भी आ गई थी। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने 2 अक्टूबर को दी थी। हालांकि 20 दिन बाद यानि 22 अक्टूबर को शिखा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static