इस साल ट्रेंड में रहेंगे ये ब्राइडल हेयरस्टाइल
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 02:12 PM (IST)
शादी हर लड़की के जीवन का बेहद खास दिन होता है और इस दिन ब्राइडल लुक को परफेक्ट बनाने में हेयरस्टाइल की बड़ी भूमिका होती है। 2026 में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी से प्रेरित ब्राइडल हेयरस्टाइल ट्रेंड में रहने वाले हैं। ये स्टाइल्स न सिर्फ खूबसूरत दिखते हैं बल्कि अलग-अलग वेडिंग आउटफिट के साथ भी आसानी से मैच हो जाते हैं। आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडी ब्राइडल हेयरस्टाइल और उन्हें बनाने के आसान तरीके।

बालों में गोल्ड एक्सेसरीज
रश्मिका मंदाना की वेडिंग और रिसेप्शन लुक खूब चर्चा में है, साड़ी के साथ-साथ उनके हेयरस्टाइल के भी खूब चर्चे हुए। शादी के दिन रश्मिका ने बालों में गोल्ड एक्सेसरीज के साथ मोंगरे के फूलों को रोल करके हेयरस्टाइल बनाया था। गजरे के साथ सोने की एक्सेसरीज उनके लुक को ट्रेडिशनल दक्षिण भारतीय दुल्हन का शाही अंदाज दे रही थीं।

लहंगे के साथ चोटी
साड़ी या लहंगे के साथ चोटी का भी इन दिनाें खूब ट्रेंड चल रहा है। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी अपने भाई की मेहंदी पर यह ट्राई किया था। सारा ने अपने लहंगे से मैचिंग मिरर वर्क वाली एक्सेसरीज को लंबी चोटी के साथ राउंड करके टाईअप किया।

जुड़े के साथ डायमंड स्टोन
इस तरह के हेयरस्टाइल की शौकीन तो नीता अंबानी भी हैं जो अक्सर ग्रेसफुल साड़ी के साथ ऐसा ही हेयरस्टाइल बनाती हैं। फैमिली फंक्शन में उन्होंने हैवी पर्पल और ऑरेंज साड़ी के साथ जुड़ा बनाया था जिसके सेंटर पर बड़ा सा डायमंड स्टोन लगाया और उसके आस-पास राउंड शेप्ड में मोंगरा फूल लगाए और रेड फूल भी।

खुले बलों के साथ मोंगरा एक्सेसरीज
सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि ने अपने बेटे की शादी में साड़ी के साथ बालों को ओपन रखा लेकिन बेक साइड पर मोंगरा एक्सेसरीज लगाई। आजकल इस तरह की हेयर एक्सेसरीज ट्रेंड में है जो खुले बालों में भी लगाई जा सकती है या फिर टाइट चोटी बनाकर भी राउंड शेप्ड में टाईअप की जा सकती है।

स्लीक लो बन
यह हेयरस्टाइल हाल के वर्षों में कई बॉलीवुड ब्राइड्स के लुक में देखने को मिला है। इसमें बालों को साफ-सुथरे तरीके से पीछे की ओर कंघी करके गर्दन के पास लो बन बनाया जाता है। यह स्टाइल एलिगेंट और क्लासी लगता है। इसके साथ मांग टीका या गजरा लगाकर लुक को और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

स्लीक सेंटर-पार्टेड
जिन दुल्हनों को मिनिमलिस्ट सोफिस्टिकेशन पसंद है, तो आप तारा सुतारिया का स्लीक सेंटर-पार्टेड लुक कॉपी कर सकती हैं । यह स्टाइल कॉन्फिडेंस दिखाता है और आपके मेकअप और शादी के आउटफिट को सेंटर स्टेज पर ले आता है।

हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल
यह स्टाइल 2026 में यंग ब्राइड्स के बीच काफी ट्रेंड में रहने वाला है। इसमें आधे बाल ऊपर बांधे जाते हैं और बाकी खुले रहते हैं, जिससे लुक बहुत ग्रेसफुल लगता है। इसके लिए ऊपर के बालों को लेकर छोटा बन या ट्विस्ट बनाएं, नीचे के बाल खुले छोड़ दें।

