400 साल पुरानी विरासत को दिखाती नीता अंबानी की साड़ी, असली सोने की जरी ने बनाया लुक रॉयल

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 02:50 PM (IST)

नारी डेस्क : भारत की जानी-मानी बिजनेसवुमन Nita Ambani अपने रॉयल स्टाइल और क्लासिक फैशन सेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) के 3 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने ऐसा लुक अपनाया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास मौके पर उन्होंने 400 साल पुरानी परंपरा को दर्शाती एक खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी, जो उनके पूरे लुक की हाइलाइट बन गई।

3-4 महीने में तैयार हुई खास साड़ी

नीता अंबानी की यह साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि भारतीय विरासत का शानदार उदाहरण है। इसे तैयार करने में करीब 3 से 4 महीने का समय लगा और इसे मास्टर कारीगर आर. वरधान ने बनाया। यह साड़ी Kanchipuram की पारंपरिक बुनाई को दर्शाती है, जो अपनी रिच सिल्क और हैंडलूम क्राफ्ट के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

PunjabKesari

साड़ी की खासियत ने जीता दिल

इस कांजीवरम साड़ी को आइवरी और गोल्ड टोन में डिजाइन किया गया था, जिसमें क्लासिक चेकर्ड पैटर्न देखने को मिला। साड़ी पर बने मोर (मयिल) और रुद्राक्ष मोटिफ्स इसे और भी खास बनाते हैं। जहां मोर सुंदरता और ग्रेस का प्रतीक है, वहीं रुद्राक्ष आध्यात्मिकता को दर्शाता है। सबसे खास बात यह रही कि इस साड़ी में असली सोने की जरी का इस्तेमाल किया गया, जिसने इसे एकदम शाही लुक दिया।

PunjabKesari

जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

नीता अंबानी ने अपने लुक को और खास बनाने के लिए विंटेज जूलरी चुनी। उन्होंने बर्मी रूबी माला और रूबी-बसरा मोती से बने पीकॉक इयररिंग्स पहने, जो उनके पूरे लुक के साथ परफेक्ट तालमेल बना रहे थे।

PunjabKesari

क्यों खास है कांजीवरम साड़ी?

Kanchipuram को “सिटी ऑफ थाउजेंड टेम्पल्स” कहा जाता है और यह जगह सदियों से सिल्क साड़ियों के लिए प्रसिद्ध रही है। कांजीवरम साड़ियों का इतिहास लगभग 400-500 साल पुराना माना जाता है और इन्हें हाथकरघे पर शुद्ध सिल्क धागों से बुना जाता है। इन साड़ियों में बॉर्डर, पल्लू और बॉडी को अलग-अलग बुनकर जोड़ा जाता है, जो इन्हें बेहद मजबूत और टिकाऊ बनाता है।

PunjabKesari

ऐसे लें नीता अंबानी के लुक से टिप्स

गोल्ड जरी वाली रिच साड़ी चुनें
टेंपल या हेरिटेज जूलरी को प्राथमिकता दें
रेड-गोल्ड या आइवरी-गोल्ड जैसे क्लासिक कलर कॉम्बिनेशन अपनाएं
ओवर स्टाइलिंग से बचें, सिंपल एलिगेंस रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static