सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अंबानी परिवार,नीता का लाल साड़ी में दिखा रॉयल सुहागन रूप
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 01:53 PM (IST)
नारी डेस्क: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं, बता दे कि मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। जब कि उनकी पत्नी नीता अंबानी एक प्रमुख परोपकारी (philanthropist), रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन, और शिक्षा व खेल (मुंबई इंडियंस) के क्षेत्र में सक्रिय व्यवसायी हैं। आपको बता दे कि मुकेश अंबानी के बर्थडे पर अंबानी परिवार सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। चालिए आपको बताते हैं की इस दौरान अंबानी परिवार किस किस अवतार में नज़र आया।
सबकी नज़रे नीता अंबानी पर टिकी रही
मुकेश अंबानी के बर्थडे पर हर किसी का देसी अवतार देखने को मिला तो लाल साड़ी पहनी नीता अंबानी पर सबकी नजरें टिक गईं। जिनके गहनों में आध्यात्मिक झलक दिखाई दी तो बहुएं सादगी से दिल जीत गईं। यही नहीं ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चे भी सबका प्यार बटोर ले गए।
मुकेश अंबानी का सादगी भरा लुक
मुकेश अंबानी हमेशा की तरह इस बार भी बेहद सादे अंदाज में नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पहना, जिसके साथ ब्राउन रंग की हाफ जैकेट ने उनके लुक को एक क्लासिक टच दिया। पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनकर उन्होंने अपने देसी और सरल व्यक्तित्व को पूरी तरह से बरकरार रखा।
लाल साड़ी में नीता अंबानी का रॉयल अंदाज
नीता अंबानी एक बार फिर अपनी साड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहीं। इस बार वह गहरे लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जिस पर टोन-ऑन-टोन फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। चौड़े बॉर्डर और बारीक डिज़ाइन ने साड़ी को बेहद रॉयल लुक दिया। सिंपल ब्लाउज और ओपन पल्लू के साथ उन्होंने अपने लुक को ग्रेसफुल बनाए रखा। उनकी जूलरी भी खास थी गोल्ड कॉइन्स वाले नेकपीस पर भगवान शिव और श्रीनाथ जी की आकृतियां बनी हुई थीं, जिसने उनके पूरे लुक में आध्यात्मिकता और शालीनता दोनों को जोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के एक Like से फिर चर्चा में आईं जर्मन लड़की, देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस
श्लोका मेहता का एलिगेंट ट्रेडिशनल लुक
बड़ी बहू श्लोका मेहता नीले रंग के कुर्ते में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। लहरिया पैटर्न और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने उनके आउटफिट को खूबसूरत बनाया। फ्लेयर्ड पैंट्स और हल्के जूलरी सेट के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया, जिसमें उनकी नेचुरल सादगी साफ झलक रही थी।
पति मुकेश अंबानी के बर्थडे पर नीता अंबानी ने पहनी लाल साड़ी, गले में गोल्ड नेकलेस, लगी बेहद ही खूबसूरत 📷📷#mukeshambani #nitaambani #bollywood #sareefashion pic.twitter.com/OidqIVrFuJ
— Nari (@NariKesari) April 20, 2026
राधिका मर्चेंट का येलो ग्लो
छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने पीले रंग के प्लाजो सेट में सबका ध्यान खींचा। स्लीवलेस कुर्ते पर गोल्डन थ्रेड वर्क और सितारों की कढ़ाई इसे खास बना रही थी। मैचिंग दुपट्टा और हल्की जूलरी के साथ उनका पूरा लुक बेहद रिच और एलिगेंट नजर आया।
ईशा अंबानी के बच्चों ने जीता दिल
इस मौके पर ईशा अंबानी खुद मौजूद नहीं थीं, लेकिन उनके जुड़वां बच्चे सभी का ध्यान अपनी मासूमियत से खींचते नजर आए। कभी वे अपनी मामी की गोद में दिखे तो कभी नाना मुकेश अंबानी के साथ। छोटे कृष्णा और आदिया की क्यूटनेस ने पूरे माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

आकाश और अनंत अंबानी का देसी स्टाइल
आकाश अंबानी फ्लोरल कुर्ते और सफेद पजामा में नजर आए, जबकि अनंत अंबानी नीले कुर्ते के साथ प्रिंटेड जैकेट में दिखे। दोनों भाइयों का पारंपरिक अंदाज परिवार के बाकी सदस्यों के लुक के साथ पूरी तरह मेल खाता नजर आया। मंदिर में पूरा अंबानी परिवार एक साथ बप्पा के दर्शन करता नजर आया। लग्जरी और सादगी के इस अनोखे मेल के बीच सबसे ज्यादा ध्यान उनकी आस्था और पारिवारिक जुड़ाव ने खींचा। यह पल न सिर्फ उनके लिए खास था, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।

