अंबानी के बप्पा को विदाई देने पहुंचीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, देसी लुक में छाईं
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 01:25 PM (IST)
नारी डेस्क: अंबानी परिवार के घर गणपति बप्पा का उत्सव जितनी धूमधाम से मनाया गया, उतनी ही शानदार तरीके से उन्हें विदाई भी दी गई। हर साल की तरह इस बार भी परिवार ने ढोल-नगाड़ों और 'अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ बप्पा का विसर्जन किया। इस खास मौके पर अंबानी परिवार के साथ उनके दोस्त और विदेशी मेहमान भी देसी रंग में रंगे नजर आए। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने खींचा। वहीं नीता अंबानी के अलग-अलग लुक्स भी चर्चा में रहे।
टिफनी ट्रंप का देसी अंदाज रहा चर्चा में
एंटीलिया चा राजा के विसर्जन के लिए टिफनी ट्रंप ने रॉयल ब्लू रंग की लॉन्ग एथनिक ड्रेस पहनी थी। फुल स्लीव्स वाली इस ड्रेस में क्रश्ड प्लीट्स और घेरदार अनारकली पैटर्न काफी खूबसूरत लग रहा था। ड्रेस को बेसिक और सादा रखा गया था, जबकि नेकलाइन और स्लीव्स के बॉर्डर पर गोल्डन एम्बेलिश्ड वर्क किया गया था। कमर पर डोरी और लटकन वाली बेल्ट ने उनके लुक को स्टाइलिश टच दिया। खास बात यह रही कि टिफनी ने इस आउटफिट के साथ कोई जूलरी नहीं पहनी। उन्होंने खुले वेवी बालों और ग्लोइंग मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया। उनके पति माइकल बोलस भी देसी अंदाज में नजर आए। उन्होंने रस्ट ऑरेंज शेड का सिल्क कुर्ता पहना था, जो उनके लुक पर काफी जंच रहा था।

पहले हरी साड़ी, फिर केसरिया कुर्ते में दिखीं नीता अंबानी
नीता अंबानी ने भी गणपति विसर्जन के मौके पर दो अलग-अलग लुक्स अपनाए। शुरुआत में वह खूबसूरत हरे रंग की सिल्क साड़ी में नजर आईं। साड़ी पर जरी बॉर्डर और बूटियों वाला डिजाइन था, जो उनके लुक को क्लासी बना रहा था। उन्होंने साड़ी के साथ डायमंड और एमराल्ड स्टड ईयररिंग्स और मैचिंग ग्रीन बीड्स वाली माला पहनी। माथे की बिंदी और बालों में लगा गजरा उनके लुक में देसी टच जोड़ रहा था।
घाट पर पुराने अंदाज में दिखीं नीता
बाद में विसर्जन के लिए घाट पहुंचने पर नीता अंबानी ने अपना लुक बदल लिया। वह सिंपल केसरिया रंग के कुर्ते और पैंट्स में नजर आईं। कुर्ते पर कोई खास पैटर्न नहीं था। इसमें स्प्लिट क्रू नेकलाइन और बेल स्लीव्स दी गई थीं। नीता ने इस सादे कुर्ते को गुलाबी चप्पलों के साथ पहना। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी वह इसी तरह के सादे अंदाज में घाट पर पहुंची थीं। हालांकि, सिंपल लुक के बावजूद उनके डायमंड स्टड्स, रिंग और कड़े उनकी रॉयल पसंद की झलक दिखा रहे थे। उनके साथ मुकेश अंबानी सफेद कुर्ते में नजर आए।
ये भी पढ़ें: बच्चों के फोन चलाने की आदत से परेशान हैं Kareena, बोलीं- कई बार हाथ से छीनना पड़ता है
सादे कुर्ता सेट में दिखीं राधिका मर्चेंट
गणपति उत्सव के दौरान राधिका मर्चेंट के कई खूबसूरत लुक्स देखने को मिले। बप्पा के स्वागत के समय वह कांजीवरम साड़ी पहनकर भरतनाट्यम करती नजर आई थीं। वहीं, विसर्जन के मौके पर उन्होंने बेहद सिंपल लुक चुना। राधिका ने ऑरेंज रंग का कुर्ता और येलो पैंट पहनी थी। उन्होंने इसके साथ कोई जूलरी नहीं पहनी और लुक को बिल्कुल सिंपल रखा। बालों की चोटी और पैरों में सफेद चप्पल के साथ उनका यह देसी अंदाज काफी प्यारा लगा। विसर्जन के दौरान राधिका अपने पति अनंत अंबानी के साथ डांस करती हुई भी नजर आईं। दोनों ने परिवार के साथ इस खास मौके को खूब एन्जॉय किया।

नीता अंबानी की मां भी दिखीं खूबसूरत
इस मौके पर नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल भी नजर आईं। उन्होंने बेज बेस वाला खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता पहना था। कुर्ते पर रंग-बिरंगे फूलों का डिजाइन था, जिसने उनके लुक को फ्रेश और एलिगेंट बनाया। उन्होंने इसके साथ व्हाइट और ग्रीन पर्ल्स वाली माला और चूड़ियां पहनीं। उनका पूरा लुक काफी सिंपल और खूबसूरत नजर आया।
बप्पा के स्वागत में भी देसी लुक में दिखीं थीं टिफनी
टिफनी ट्रंप सिर्फ विसर्जन में ही नहीं, बल्कि गणपति बप्पा के स्वागत के समय भी देसी अंदाज में नजर आई थीं। उस दौरान उन्होंने पिस्ता ग्रीन रंग का पर्ल एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना था। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज और कॉन्ट्रास्टिंग गाजरी रंग का दुपट्टा कैरी किया था। मांग टीका और झुमकों ने उनके लुक को पूरा देसी टच दिया था। वहीं, उनके पति माइकल भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे। वह मरून रंग के गोल्ड बूटी वाले बंदगले और क्रीम पैंट्स में नजर आए थे।
अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन में इस बार परिवार के सदस्यों के साथ-साथ विदेशी मेहमानों का देसी अंदाज भी देखने को मिला। टिफनी ट्रंप का एथनिक लुक हो या नीता अंबानी की सादगी, हर किसी के अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा।

