अंबानी के घर गणपति दर्शन करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, आलता-खड़ाऊं वाले देसी लुक ने खींचा ध्यान
punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 03:35 PM (IST)
नारी डेस्क : अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया, जहां बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से लेकर आध्यात्मिक दुनिया की कई चर्चित हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान सभी की नजरें जहां सितारों के ग्लैमरस लुक पर थीं, वहीं बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने बेहद सादे और पारंपरिक अंदाज से अलग ही नजर आए। धोती-कुर्ता, कंधे पर शॉल, पैरों में खड़ाऊं और आलता लगाए उनका देसी लुक खूब चर्चा में रहा। वहीं कथावाचक जया किशोरी भी अपने सिंपल लेकिन एलिगेंट अंदाज से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहीं।
धोती-कुर्ते में दिखा सादगी भरा अंदाज
अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में धीरेंद्र शास्त्री ने किसी तरह का हैवी या चमकदार आउटफिट नहीं चुना। वह अपने पारंपरिक अंदाज में भगवा कुर्ते और सफेद धोती में नजर आए। कुर्ते में वी-नेक और साइड टाई-अप डिटेलिंग थी, जबकि गोल्डन बॉर्डर ने उनके सिंपल लुक में हल्का रॉयल टच जोड़ दिया। उनका पूरा पहनावा उनकी आध्यात्मिक छवि के अनुरूप बेहद सादा और पारंपरिक नजर आया।

कंधे पर शॉल ने बढ़ाया रॉयल टच
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने आउटफिट के साथ बाएं कंधे पर मरून और गोल्डन शेड का शॉल कैरी किया था। शॉल पर सुनहरे बॉर्डर और बारीक कढ़ाई की डिटेलिंग दिखाई दी, जिसने उनके साधारण धोती-कुर्ते को थोड़ा रॉयल लुक दिया। धीरेंद्र शास्त्री के लुक की सबसे खास बात उनके फुटवियर रहे। उन्होंने सामान्य जूतों की जगह पारंपरिक खड़ाऊं पहनी थी, जो उनके आध्यात्मिक और देसी अंदाज के साथ खूब जंच रही थी। इसके अलावा उनके पैरों में लगा आलता भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। चांदी के कड़े और पारंपरिक खड़ाऊं के साथ यह डिटेल उनके पूरे लुक को बाकी मेहमानों से अलग बना रही थी।

अब जया किशोरी के लुक पर भी डालें नजर
गणपति उत्सव में जया किशोरी भी बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट पहना था, जिस पर बेहद बारीक चिकनकारी वर्क नजर आया। टोन-ऑन-टोन एम्ब्रॉयडरी ने उनके लुक को बिना ज्यादा तड़क-भड़क के खूबसूरत और रिच बनाया। अनारकली पर हल्की सेक्विन डिटेलिंग ने आउटफिट में फेस्टिव टच जोड़ दिया।

पिंक दुपट्टे ने बनाया परफेक्ट कंट्रास्ट
जया किशोरी ने अपने ऑफ-व्हाइट अनारकली के साथ फ्यूशिया पिंक और गोल्डन टोन वाला बांधनी दुपट्टा कैरी किया। दुपट्टे के सुनहरे बॉर्डर और जरी-सेक्विन वर्क ने पूरे लुक में खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट किया। उन्होंने दुपट्टे को दोनों कंधों पर पिनअप करके ओपन स्टाइल में कैरी किया, जिससे उनका लुक और भी एलिगेंट नजर आया।

मिनिमल स्टाइलिंग से जीता दिल
जया किशोरी ने एक्सेसरीज को ज्यादा हैवी रखने के बजाय सिर्फ कुंदन झुमकों को चुना। वहीं बालों को स्लीक पोनीटेल में बांधा और मेकअप भी बेहद सॉफ्ट और मिनिमल रखा। नेचुरल ग्लो, सॉफ्ट पिंक लिप्स और सिंपल हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को क्लासी और फ्रेश बना दिया। बॉलीवुड सितारों की ग्लैमरस मौजूदगी के बीच भी जया किशोरी का यह सादा अंदाज अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा।

