आगे मुकेश अंबानी, पीछे फिरोजी कुर्ते में छाईं राधिका, पति अनंत संग पहुंचीं लालबागचा राजा के दरबार

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 05:36 PM (IST)

नारी डेस्क : अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अपने स्टाइलिश और खूबसूरत लुक्स के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर उनका देसी अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। राधिका अपने पति अनंत अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान जहां पूरा परिवार एथनिक लुक में नजर आया, वहीं राधिका का फिरोजी और पिंक रंग का खूबसूरत कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

बप्पा के दर्शन करने देसी अंदाज में पहुंचा अंबानी परिवार

हर साल की तरह इस साल भी अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का स्वागत अपने घर एंटीलिया में किया। अब बप्पा को विदाई देने के बाद परिवार लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचा। देर रात भारी सिक्योरिटी के बीच मुकेश अंबानी आगे-आगे मंदिर की ओर जाते नजर आए, जबकि उनके पीछे बेटे अनंत और बहू राधिका दिखाई दीं। तीनों ने इस खास मौके के लिए इंडियन आउटफिट चुना, लेकिन राधिका का लुक खास तौर पर लोगों की नजरों में रहा।

फिरोजी कुर्ते में दिखीं बेहद खूबसूरत

राधिका ने इस मौके पर फिरोजी रंग का थाई-लेंथ शॉर्ट कुर्ता पहना था। इसका सिल्हूट हल्का-सा अनारकली स्टाइल का है, लेकिन कम लंबाई और सीमित घेर इसे मॉडर्न लुक दे रहा था। उन्होंने इसे ब्राइट पिंक प्लाजो के साथ पेयर किया। फिरोजी और पिंक का यह कॉन्ट्रास्ट काफी फ्रेश और फेस्टिव नजर आया। वहीं कुर्ते पर किया गया गोल्डन वर्क पूरे आउटफिट में रॉयल टच जोड़ रहा था।

यें भी पढ़ें : इस दिन से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें तारीख से लेकर माता के वाहन तक की पूरी जानकारी

 

हैवी एम्ब्रॉयडरी ने बनाया कुर्ते को खास

राधिका के कुर्ते की सबसे खास बात इसकी डिटेलिंग थी। वी-नेकलाइन, स्लीव्स के कफ और हेमलाइन पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई थी। नेकलाइन पर पेस्टल शेड्स, जरी और बारीक थ्रेड वर्क नजर आया, जबकि पूरे कुर्ते पर छोटी-छोटी बूटियां बनी थीं। हैवी वर्क होने के बावजूद डिजाइन को इस तरह बैलेंस किया गया था कि आउटफिट जरूरत से ज्यादा भरा हुआ नहीं लग रहा था।

लहरिया फील वाले प्लाजो ने दिया ट्रेंडी ट्विस्ट

कुर्ते के साथ राधिका ने वाइड-लेग सलवार स्टाइल प्लाजो पहना। प्लाजो पर हल्की सफेद स्ट्राइप्स और गोल्डन टोन की तिरछी लाइन्स नजर आ रही थीं, जो इसे लहरिया या बांधनी पैटर्न जैसा लुक दे रही थीं। नीचे की तरफ गोल्डन बॉर्डर और मोटिफ्स ने इसे और रिच बनाया। खास बात यह रही कि राधिका ने इसके साथ दुपट्टा नहीं लिया, फिर भी पूरा लुक काफी एलिगेंट और कंप्लीट लगा।

यें भी पढ़ें : राधाष्टमी पर जरूर करें ये 2 काम, राधारानी की कृपा से पूरी होगी मनोकामना

 

स्टेटमेंट जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

राधिका ने जूलरी को हैवी रखने के बजाय क्लासी और बैलेंस्ड रखा। उन्होंने नेकलाइन को पूरी तरह उभरकर दिखाने के लिए हैवी चोकर की जगह एक लॉन्ग स्टेटमेंट नेकपीस चुना। इसके साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स और मिडिल पार्टिंग के साथ ब्रेड हेयरस्टाइल रखा। बालों में लगी हेयर एक्सेसरी ने उनके एथनिक लुक को और खूबसूरत बना दिया।

अनंत और मुकेश अंबानी भी दिखे देसी अंदाज में

अनंत अंबानी ने ब्राइट ऑरेंज शेड का सिल्क कुर्ता-पजामा पहना था। इसके साथ मैचिंग प्रिंटेड हाफ जैकेट पेयर की, जिसने उनके लुक को फेस्टिव टच दिया। वहीं मुकेश अंबानी सफेद कुर्ता-पजामा के साथ डार्क ब्लू हाफ जैकेट में नजर आए। दोनों का सिंपल लेकिन एलिगेंट इंडियन लुक बप्पा के दर्शन के मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगा।

राधिका से ले सकती हैं एथनिक स्टाइलिंग टिप्स

कॉन्ट्रास्ट कलर्स ट्राई करें: अगर आपका कुर्ता फिरोजी जैसे कूल या लाइट शेड का है, तो पिंक, मजेंटा या किसी ब्राइट कलर के बॉटम के साथ इसे पेयर कर सकती हैं। 
हैवी नेकलाइन के साथ जूलरी रखें मिनिमल: अगर आउटफिट की नेकलाइन पर पहले से हैवी वर्क है, तो बहुत भारी नेकपीस की बजाय एक एलिगेंट स्टेटमेंट पीस चुनें। इससे लुक ओवरडन नहीं लगेगा।
प्रिंटेड बॉटम को दें मौका: सिंपल कुर्ते के साथ लहरिया, बांधनी या किसी खूबसूरत प्रिंट वाला प्लाजो या पैंट पहनकर पूरे एथनिक लुक को ट्रेंडी बनाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static