अंबानी फैमिली के गणपति उत्सव में लगा सितारों का मेला, सलमान से करीना तक पहुंचे ये स्टार्स

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 10:32 AM (IST)

नारी डेस्क : अंबानी परिवार हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे उत्साह और भव्य अंदाज में मनाता है। इस बार भी उनके गणपति उत्सव में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए। करीना कपूर और सैफ अली खान से लेकर सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और रेखा तक कई सेलेब्स बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सितारों के ट्रेडिशनल लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बच्चों के साथ पहुंचे करीना कपूर और सैफ अली खान

अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बच्चों के साथ पहुंचे। पूरे परिवार ने इस खास मौके पर ट्रेडिशनल और स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली। करीना येलो कलर के आउटफिट में नजर आईं, जबकि सैफ ने रेड कलर का कुर्ता पहना था। उनके बच्चे ब्लैक और ब्लू कलर के आउटफिट में दिखाई दिए। परिवार की तस्वीरें सामने आते ही फैंस का ध्यान उन पर टिक गया।

सलमान खान ने अपने अंदाज में मारी एंट्री

भाईजान सलमान खान भी अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल हुए। हमेशा की तरह उनका अलग अंदाज यहां भी देखने को मिला। सलमान ने डेनिम जींस के साथ लाइट कलर की शर्ट पहनी थी। माथे पर रूमाल बांधे सलमान का यह लुक काफी कैजुअल और कूल नजर आया।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पहुंचे

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस खास मौके पर साथ नजर आए। दोनों ने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया था। कियारा ने बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने ग्रीन नेकलेस के साथ पेयर किया। वहीं सिद्धार्थ कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए। दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

परिवार के साथ पहुंचे सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचे। सचिन और उनका पूरा परिवार ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आया। परिवार ने कैमरों के सामने पोज भी दिए और सभी का लुक काफी पसंद किया गया।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी बढ़ाई रौनक

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी गणपति सेलिब्रेशन में एक साथ पहुंचे। दोनों ने ट्रेडिशनल लुक में महफिल की रौनक बढ़ा दी। कैटरीना ने ग्रीन कलर का हैवी सूट पहना था। खुले बाल, चोकर नेकलेस, लॉन्ग ईयररिंग्स और माथे पर बड़ी सी बिंदी उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी। वहीं विक्की व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए।

जेनेलिया और रितेश देशमुख भी आए नजर

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी अपने पति और एक्टर रितेश देशमुख के साथ पहुंचीं। जेनेलिया ने ग्रीन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था और इसके साथ ब्लू दुपट्टा कैरी किया। पर्ल ज्वेलरी और बालों में लगे फूलों ने उनके लुक को पूरा किया। वहीं रितेश ब्लैक धोती-कुर्ते में नजर आए। दोनों ने साथ में कैमरों के सामने पोज दिए।

नीता अंबानी का खूबसूरत लुक

गणेश चतुर्थी के मौके पर नीता अंबानी का लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी। मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल और हैवी नेकलेस के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। हालांकि, उनके पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी खूबसूरत ज्वेलरी ने खींचा।

रेखा ने फिर जीता सबका दिल

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचीं। रेखा का ट्रेडिशनल अंदाज हमेशा की तरह इस बार भी चर्चा में रहा। उन्होंने साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। कैमरों के सामने आते ही उनकी खूबसूरती और स्टाइल ने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने दिए पोज

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी गणपति उत्सव में एक साथ नजर आए। दोनों ने इस खास मौके के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट चुना था। सेलिब्रिटी कपल ने पैपराजी के सामने साथ में पोज दिए। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी खूब प्यार बरसाया। अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में एक ही जगह बॉलीवुड और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। बप्पा के दर्शन के साथ सितारों के ट्रेडिशनल लुक ने इस पूरे समारोह को और खास बना दिया।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static