महिलाओं में PCOD होने पर दिखते हैं ये लक्षण, कहीं आप भी तो नहीं बन रही शिकार
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 11:24 AM (IST)
नारी डेस्क: PCOD (Polycystic Ovarian Disease) एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जिसमें महिला के शरीर में पुरुष हार्मोन (androgen) बढ़ जाते हैं। इससे अंडाशय में कई छोटे सिस्ट बनते हैं और ओव्यूलेशन (अंडा बनना/निकलना) प्रभावित होता है। आज के समय में महिलाओं में ये समस्या काफी बढ़ रही है। ये समस्या आम बनती जा रही है, लेकिन काफी गंभीर है। ये समस्या बढ़ते तनाव, शारीरिक एक्टिविटी की कमी, गलत डाइट और अच्छा लाइफस्टाइल न होने की वजह से होती है। PCOD होने के बाद शरीर में अंदरूनी बदलाव शुरू हो जाते हैं, जिनका असर धीरे-धीरे बाहर भी दिखाई देने लगता है। चलिए आज हम जानते है कि इस समस्या से जुझ रही महिलाओं में कौन से लक्षण जरूर दिखाई देते है...
PCOD के कारण क्या है?
महिलाओं में PCOD की समस्या बढ़ने के कई कारण है। जैसे- हार्मोनल असंतुलन, खराब लाइफस्टाइल (जंक फूड, कम एक्सरसाइज), ज्यादा तनाव (Stress), आनुवंशिक कारण (Genetic factors), इंसुलिन रेसिस्टेंस (Insulin resistance) आदि। ये समस्या काफी आम होती जा रही है, जिससे शरीर में कई बीमारियां भी हो जाती है। लेकिन, अगर लाइफस्टाइल अच्छा हो तो इस समस्या को खत्म कर सकते है।

PCOD के बाद महिलाओं में दिखने वाले लक्षण
अनियमित पीरियड्स (लेट या मिस होना): PCOD की समस्या होने के बाद महिलाओं में सबसे पहला लक्षण दिखता है कि पीरियड्स अनियमित हो जाते है। कभी-कभी लेट या मिस होना भी इसका लक्षण है।
वजन बढ़ना: इस समस्या से पीड़ित महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है। खासकर पेट के आसपास से वजन बढ़ जाता है।
चेहरे या शरीर पर ज्यादा बाल (Facial hair): चेहरे और शरीर पर ज्यादा बाल आना भी इस समस्या का एक लक्षण है। ज्यादातर महिलाएं इन लक्षणों को देखकर नजरअंदाज कर देती है। जो काफी भारी पढ़ जाता है।
मुंहासे (Acne) और ऑयली स्किन: चेहरे पर मुंहासे और ऑयली स्किन की समस्या भी PCOD का एक लक्षण है।
बाल झड़ना (Hair fall): कई बार महिलाओं के अचानक बाल झड़ने या बाल पतले होने की समस्या होने लगती है। इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है और इसे केवल बाल झड़ने की समस्या ही समझा जाता है। लेकिन, ये समस्या PCOD का संकेत होती है।

PCOD को कैसे करें कंट्रोल?
PCOD को कंट्रोल करने के कई तरीके है। जैसे संतुलित और हेल्दी डाइट लें (हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन), रोजाना 30-40 मिनट एक्सरसाइज करें, वजन को कंट्रोल में रखें, स्ट्रेस कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें और डॉक्टर की सलाह से दवाइयां लें। अच्छे लाइफस्टाइल को अपनाकर अनियमित पीरियड्स की समस्या को भी ठीक कर सकते है।

