41 की उम्र में मां बनने जा रही दिव्यांका त्रिपाठी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 02:45 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ की ‘ईशी मां’ दिव्यांका त्रिपाठी अब रियल लाइफ में पहली बार मां बनने जा रही हैं। उनका बेबी शॉवर और गोदभराई सेरेमनी का खास अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गोदभराई में साड़ी में दी एलिगेंस

गोदभराई के लिए दिव्यांका ने Laevachi लेबल की लाइम ग्रीन टिशू सिल्क साड़ी चुनी, जिसमें फ्लोरल मोटिफ्स और पर्ल डिटेलिंग ने उनके लुक को बेहद सुंदर और एलिगेंट बनाया। उन्होंने स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस, झुमके और हल्के कंगन के साथ साड़ी को क्लासी अंदाज में स्टाइल किया। उनके पति विवेक दहिया ने पिंक शर्ट और वाइट पैंट्स पहनकर उनके लुक को परफेक्टली कंप्लीमेंट किया।

PunjabKesari

बेबी शॉवर में वेस्टर्न ग्लैमरस लुक

बेबी शॉवर के लिए दिव्यांका ने फ्लोई वाइट मैक्सी ड्रेस पहनी। वी नेक और हल्की शीयर हाफ स्लीव्स वाली ड्रेस ने उनके बेबी बंप को खूबसूरती से हाइलाइट किया। मिनिमल ज्वैलरी, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और हल्के कर्ल बालों ने उनके ग्लैमरस लुक को और बढ़ा दिया।

PunjabKesari

फैशन टिप्स मॉम टू बी के लिए

ढीली फ्लोई सिल्हूट ड्रेस बेबी बंप को स्टाइलिश तरीके से फ्लॉन्ट करती है।
वाइट और पेस्टल शेड्स से एलिगेंट और फ्रेश लुक मिलता है।
ज्वैलरी को मिनिमल रखें; स्टेटमेंट इयररिंग्स ही काफी हैं।
सॉफ्ट और ब्रेथेबल फैब्रिक पहनें, ताकि कंफर्ट भी बना रहे।
दिव्यांका और विवेक 10 साल की शादी के बाद अब पहली बार मां-पापा बनने जा रहे हैं। 41 की उम्र में दिव्यांका का नूर और स्टाइल हर किसी का दिल जीत रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static