‘पंजाब की ऐश्वर्या’ हिमांशी खुराना ने फ्लॉन्ट किया अनारकली लुक, 34 की उम्र में भी बिखेरी जलवा

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 12:55 PM (IST)

नारी डेस्क: पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना, जिन्हें लोग प्यार से ‘पंजाब की ऐश्वर्या राय’ कहते हैं, ने अपने लेटेस्ट लुक से फिर से सभी का ध्यान खींचा है। बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकी हिमांशी ने अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस से सबको प्रभावित किया। हाल ही में उन्होंने ऑरेंज रंग की अनारकली पहनकर अपनी देसी स्टाइल फ्लॉन्ट की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

34 साल की हिमांशी ने शेयर की शानदार तस्वीरें

हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चटक नारंगी रंग की अनारकली में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उनके इस आउटफिट में उनके स्टाइल और अदाओं ने सबको मदहोश कर दिया। उनकी ये तस्वीरें सिर्फ खूबसूरती नहीं दिखाती, बल्कि महिलाओं के लिए फैशन गोल्स भी सेट करती हैं। इस लुक को फॉलो करके किसी भी लड़की को शादी या पार्टी में रॉयल और एलिगेंट लुक मिल सकता है।

PunjabKesari

अनारकली लुक का डिटेल

हिमांशी की अनारकली ‘हाउस ऑफ आगाज’ लेबल की है। इसे गोटा पट्टी, सेक्विन सितारे और लेस वर्क से सजाया गया है। स्कर्ट पोर्शन में छोटे-छोटे प्लीट्स के जरिए फ्लेयर्स ऐड किए गए हैं। स्लीव्स और स्कर्ट के बॉर्डर को बेल पैटर्न से सजाकर लुक में चार चांद लगाए गए हैं। चोली को हाफ जैकेट स्टाइल में तैयार किया गया है, जिसमें बारीक थ्रेड वर्क और पर्ल्स का काम किया गया है। फ्रंट में हुक स्टाइल इसे आसानी से फिट होने और लुक को बेहतरीन बनाने में मदद करता है।

दुपट्टे और जूलरी का सिंपल कॉम्बिनेशन

हिमांशी के दुपट्टे पर सुनहरी लेस वाले बॉर्डर और बांधनी स्टाइल प्रिंट हैं। दुपट्टे के सेंटर पॉइंट पर फ्लोरल मोटिफ्स और थ्रेड पैच ने इसे हैवी लुक दिया। जूलरी के मामले में हिमांशी ने मिनिमल अप्रोच अपनाया। उन्होंने केवल ग्रीन जेमस्टोन ड्रॉप ईयररिंग्स और गोल्ड रिंग पहनी। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने तिजौरी जैसा बैग कैरी किया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी ने NMACC की तीसरी एनिवर्सरी में बिखेरी खूबसूरती, व्हाइट सूट में दिखा सादगी भरा अंदाज

फैशन टिप्स लड़कियों के लिए

हिमांशी का ये आउटफिट महिलाओं के लिए टिप्स भी देता है फेस्टिव या शादी के लिए रिच कलर जैसे रेड, ऑरेंज और गोल्ड चुनें। हैवी कढ़ाई वाला दुपट्टा साइड में कैरी करें, इससे लुक एलिगेंट और ग्रेसफुल दिखता है। कंट्रास्ट में बड़े ईयररिंग्स पहनें और नेकलेस क्लिप करें, जिससे लुक क्लीन और क्लासी बने। न्यूड टोन मेकअप और हल्का ग्लो रखें, ताकि हैवी आउटफिट के साथ बैलेंस बना रहे।

हिमांशी का स्टाइल सेंस

कभी हिमांशी के देसी लुक्स दिल जीत लेते हैं, तो कभी उनके वेस्टर्न लुक्स भी सबको दीवाना बना देते हैं। इस बार नारंगी अनारकली में उनके लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उनकी अदाओं और स्टाइल ने साबित कर दिया कि 34 साल की उम्र में भी वे फैशन और ब्यूटी में किसी भी नए स्टार को टक्कर दे सकती हैं।
 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static