‘पंजाब की ऐश्वर्या राय’ का ग्लैमरस अवतार, देसी अंदाज में मिला मॉडर्न ट्विस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 04:50 PM (IST)

नारी डेस्क: पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस Himanshi Khurana एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘पंजाब की ऐश्वर्या राय’ के नाम से मशहूर हिमांशी ने इस बार ऐसा लहंगा लुक कैरी किया कि सोशल मीडिया पर हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया। देसी एलीगेंस के साथ मॉडर्न टच का उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

₹50,000 से ज्यादा का लहंगा बना चर्चा का केंद्र

इस बार हिमांशी डीप नेवी ब्लू कलर के मरमेड स्टाइल लहंगे में नजर आईं, जिसकी कीमत करीब ₹50,600 बताई जा रही है। पूरे लहंगे पर लगे चमचमाते सेक्विन्स उनके लुक को बेहद ग्लैमरस बना रहे थे। यह आउटफिट ऐसा था, जो वेडिंग फंक्शन से लेकर रेड कार्पेट तक हर मौके के लिए एकदम परफेक्ट नजर आता है। 

PunjabKesari

मरमेड स्टाइल ने बढ़ाया ग्लैमर

लहंगे की स्कर्ट को नेट फैब्रिक से तैयार किया गया था, जिस पर सेक्विन, थ्रेड वर्क और कटवर्क की बारीक डिटेलिंग की गई। इसका मरमेड सिल्हूट खास रहा ऊपर से बॉडी-हगिंग और घुटनों के नीचे से फ्लेयर्ड, जिसने उनके कर्व्स को बेहद खूबसूरती से हाइलाइट किया। यही डिजाइन इस लुक को ड्रामेटिक और स्टाइलिश बना गया।

स्टाइलिश चोली बनी लुक की जान

इस लुक की असली हाइलाइट उनकी चोली रही। स्ट्रैपलेस डिजाइन के साथ कर्व कट नेकलाइन और हॉल्टर नेक पैटर्न ने इसे और भी ग्लैमरस बना दिया। बैक साइड पर डीप नेक और कटआउट स्ट्रैप्स ने इसमें बोल्ड टच जोड़ा। चोली पर बने स्क्वायर सेक्विन पैटर्न ने पूरे लुक को शिमरी और यूनिफॉर्म फिनिश दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: बदलता होंठो का रंग होता है इन 4 बीमारियों का संकेत!

लाइटवेट दुपट्टे से मिला परफेक्ट बैलेंस

जहां पूरा आउटफिट काफी हैवी और शिमरी था, वहीं हिमांशी ने दुपट्टे को सिंपल और लाइट रखा। सिर्फ बॉर्डर पर हल्की सेक्विन डिटेलिंग के साथ प्लेन दुपट्टा लुक को ओवरडन होने से बचा गया। इससे उनका पूरा स्टाइल बैलेंस्ड और एलिगेंट नजर आया।

जूलरी और मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

हिमांशी ने अपने इस लुक को स्टेटमेंट जूलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने व्हाइट फिनिश ब्लू हार्ट-शेप डायमंड चोकर सेट पहना, जिसके साथ मैचिंग इयररिंग्स बेहद खूबसूरत लगे। सॉफ्ट वेवी हेयर और नैचुरल ग्लैम मेकअप ने उनके पूरे लुक को और निखार दिया। अगर आप वेडिंग सीजन के लिए कुछ अलग और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो हिमांशी का यह लुक परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है रॉयल ब्लू या डीप शेड्स के सेक्विन लहंगे चुनें, मरमेड स्टाइल अपनाएं जिससे लुक डिफरेंट लगे जूलरी में एक स्टेटमेंट पीस रखें, हैवी आउटफिट के साथ दुपट्टा लाइट रखें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static