ब्लू कार्पेट पर छाईं मलाइका अरोड़ा, बैकलेस गाउन EX देवरानी को दी टक्कर, 52 की उम्र में छाया ग्लैमर

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 03:52 PM (IST)

नारी डेस्क:  मलाइका अरोड़ा हेमशा अपने हॉट लुक और  ग्लैमरस लुक के चलते लाइमलाइट में रहती हैं।  एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और हॉटनेस के चलते भी हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। बॉलीवुड की फिटनेस और फैशन आइकन Malaika Arora एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं।  बता दे कि  एक्ट्रेस बीती रात एक अवार्ड शो में चमचमति डिस्को बॉल बन कर स्पॉट हुई। जिनके सामने उनकी एक्स देवरानी सीमा सजदेह का ब्लैक ब्यूटी लुक भी थोड़ा फीका पड़ गया। हालांकि, दोनों का स्टाइल पार्टी के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन दे रहा था।  

हॉल्टर नेक गाउन में दिखा ग्लैमरस लुक

Malaika Arora ने इस खास मौके के लिए सिल्वर सेक्विन वाला हॉल्टर नेक गाउन चुना। बॉडी-हगिंग फिटिंग में यह गाउन उनके कर्व्स को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था। गाउन पर लगी शिमरी सेक्विन डिटेलिंग ने पूरे लुक में चमक और ड्रामा जोड़ दिया। ब्लू कार्पेट की लाइटिंग के साथ यह सिल्वर आउटफिट और भी ज्यादा निखर कर सामने आया।

 बैकलेस डिजाइन ने बढ़ाया आकर्षण

इस गाउन का बैकलेस डिजाइन लुक में खास टीज एलिमेंट जोड़ रहा था। डीप वी-कट बैक और हल्का स्लिट इसे और ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। नीचे की तरफ फ्लोई स्कर्ट और सेंटर स्लिट के कारण मलाइका ने इसे काफी कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया और उनकी वॉक भी बेहद ग्रेसफुल नजर आई।

ये भी पढ़ें:  न्यूयॉर्क में नीता अंबानी का शाही अंदाज़: दो साल में बनी जामदानी साड़ी ने खींचा सबका ध्यान

 ज्वेलरी और मेकअप ने किया लुक पूरा

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए Malaika Arora ने सिल्वर टोन ज्वेलरी चुनी। डैंगलर इयररिंग्स, रिंग्स और लग्जरी ब्रांड Bvlgari की Serpenti Tubogas वॉच ने उनके लुक को रॉयल टच दिया। सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप, शिमरी आइज, पिंक ग्लॉसी लिप्स और वेवी ओपन हेयरस्टाइल ने उनके पूरे अंदाज़ को और निखार दिया।

 सीमा सजदेह का क्लासी ब्लैक लुक

वहीं Seema Sajdeh ब्लैक थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आईं। उनका लुक काफी एलिगेंट और क्लासी था। गाउन के अपर पोर्शन पर नेट बेस और शिमरी मेटल एम्बेलिशमेंट ने ड्रामा ऐड किया, जबकि स्कर्ट का सिंपल डिजाइन इसे बैलेंस कर रहा था।

 स्टाइलिंग में रखा मिनिमल टच

Seema Sajdeh ने अपने लुक को मिनिमल रखा। स्टड इयररिंग्स, रिंग्स और Bvlgari वॉच के साथ उन्होंने क्लच और एम्बेलिश्ड हील्स कैरी कीं। सॉफ्ट मेकअप और हल्के कर्ली बालों ने उनके लुक को सटल लेकिन स्टाइलिश बनाए रखा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static