50 की उम्र में भी दिखें स्टाइलिश और ग्रेसफुल, करिश्मा कपूर से सीखें आसान फैशन टिप्स

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 02:54 PM (IST)

 नारी डेस्क: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, फैशन सिर्फ ट्रेंड फॉलो करने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह ग्रेस, आत्मविश्वास और सादगी का मेल बन जाता है। 50 की उम्र के बाद सही कपड़े, हल्का मेकअप और संतुलित स्टाइलिंग आपकी पर्सनैलिटी को और निखार सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के कुछ स्टाइलिंग टिप्स महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

 लुक को हमेशा सिंपल रखें

करिश्मा कपूर के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ सिंपल और क्लीन लुक सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। बहुत ज्यादा भारी या ओवरड्रेसिंग से बचना चाहिए। सॉलिड कलर्स और सिंपल डिजाइन वाले कपड़े आपकी पर्सनैलिटी को एलिगेंट बनाते हैं और एक क्लासी लुक देते हैं।

PunjabKesari

 परफेक्ट फिटिंग है सबसे जरूरी

कपड़ों की फिटिंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। न बहुत टाइट कपड़े पहनने चाहिए और न ही बहुत ढीले। सही फिटिंग वाले आउटफिट्स आपके शरीर के अनुसार संतुलित और आकर्षक लुक देते हैं। हमेशा अपनी बॉडी टाइप के अनुसार कपड़ों का चुनाव करना चाहिए।

 मिनिमल मेकअप से निखरेगा लुक

इस उम्र में मिनिमल मेकअप सबसे बेहतर माना जाता है। हल्का फाउंडेशन, न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट आई मेकअप आपके चेहरे को नैचुरल और फ्रेश लुक देता है। हालांकि खास मौकों जैसे शादी या पार्टी में थोड़ा हैवी मेकअप भी किया जा सकता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  रणदीप हुड्डा  ने बेटी का नाम किया रिवील, मतलब जानकर आप भी कहेंगे ‘वाह’

 हेयरस्टाइल का रखें खास ध्यान

हेयरस्टाइल भी आपके पूरे लुक को बदल सकता है। सॉफ्ट वेव्स, लेयर्ड कट या सिंपल बन जैसे हेयरस्टाइल्स 50+ महिलाओं पर बहुत अच्छे लगते हैं। बालों को हेल्दी और अच्छी तरह मैनेज रखना भी जरूरी है, क्योंकि आत्मविश्वास ही असली खूबसूरती बढ़ाता है।

 करिश्मा कपूर का स्टाइलिश लुक

करिश्मा कपूर अक्सर अपने सिंपल और एलिगेंट फैशन के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने गहरे हरे रंग का सिल्क सूट पहना, जिसमें वी-नेक डिजाइन ने उनके लुक को और खास बना दिया। उनका यह स्टाइल दिखाता है कि सादगी में भी बड़ी खूबसूरती छिपी होती है।

PunjabKesari

 50 की उम्र के बाद भी महिलाएं सही स्टाइलिंग और आत्मविश्वास के साथ बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। करिश्मा कपूर के ये आसान फैशन टिप्स हर महिला को एक ग्रेसफुल और आकर्षक लुक पाने में मदद कर सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static