1 ग्राम से भी कम सोने में बनेंगे स्टाइलिश गोल्ड पेंडेंट, डेली वियर के लिए परफेक्ट डिजाइन्स

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 05:10 PM (IST)

नारी डेस्क : आज के समय में ज्वेलरी ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। भारी-भरकम गहनों की जगह अब महिलाएं हल्की, मिनिमल और किफायती गोल्ड ज्वेलरी को ज्यादा पसंद कर रही हैं। खासकर डेली वियर के लिए ऐसे पेंडेंट की डिमांड बढ़ रही है, जो कम वजन के हों लेकिन स्टाइलिश लुक दें। अगर आप भी कम बजट में खूबसूरत गोल्ड पेंडेंट बनवाना चाहती हैं, तो 1 ग्राम से भी कम सोने में तैयार होने वाले ये डिजाइन्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

फ्लोरल गोल्ड पेंडेंट डिजाइन्स

फूलों से प्रेरित फ्लोरल पेंडेंट हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। ये डिजाइन हल्के, एलिगेंट और सिंपल लुक देते हैं, जिन्हें आप रोजाना ऑफिस या कैजुअल आउटफिट के साथ आसानी से पहन सकती हैं। खास बात यह है कि ये 1 ग्राम से कम सोने में भी बन जाते हैं।

PunjabKesari

हार्ट शेप गोल्ड पेंडेंट

हार्ट शेप पेंडेंट आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह सिंपल होते हुए भी स्टाइलिश लुक देते हैं। आप प्लेन गोल्ड, स्टोन वाला या डबल हार्ट डिजाइन चुन सकती हैं। यह डिजाइन हल्का होने के कारण डेली वियर के लिए परफेक्ट है।

PunjabKesari

इनिशियल लेटर पेंडेंट

अगर आप अपनी ज्वेलरी में पर्सनल टच चाहती हैं, तो इनिशियल लेटर पेंडेंट एक शानदार विकल्प है। इसमें आप अपने नाम या किसी खास व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर बनवा सकती हैं। ये पेंडेंट हल्के होने के साथ-साथ बेहद यूनिक और स्टाइलिश लगते हैं।

PunjabKesari

धार्मिक सिंबल पेंडेंट

ओम, स्वास्तिक, त्रिशूल या भगवान की छोटी आकृति वाले पेंडेंट भी आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये डिजाइन सिंपल, क्लासी और हर उम्र की महिलाओं के लिए उपयुक्त होते हैं। साथ ही, ये भी 1 ग्राम से कम सोने में आसानी से बन जाते हैं।

PunjabKesari

स्टोन स्टडेड मिनिमल पेंडेंट

अगर आप सिंपल पेंडेंट में थोड़ा ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं, तो छोटे स्टोन वाले डिजाइन चुन सकती हैं। व्हाइट या कलर स्टोन लगे पेंडेंट आपके लुक को आकर्षक बनाते हैं और इन्हें डेली वियर के साथ-साथ पार्टी में भी पहना जा सकता है।

PunjabKesari

कम वजन और बजट में मिलने वाले ये मिनिमल गोल्ड पेंडेंट न सिर्फ स्टाइलिश लुक देते हैं, बल्कि रोज पहनने के लिए भी बेहद आरामदायक होते हैं। अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static