कोल्हापुरी साड़ी की दीवानी थीं आशा ताई, स्टाइल और सादगी से बनाई अलग पहचान

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 06:49 PM (IST)

नारी डेस्क : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 92 साल की उम्र में उनका जाना न सिर्फ संगीत जगत, बल्कि फैशन और संस्कृति के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

आवाज के साथ स्टाइल की भी थीं पहचान

आशा भोसले सिर्फ अपनी मधुर आवाज के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास स्टाइल और सादगी के लिए भी जानी जाती थीं। खासकर कोल्हापुरी साड़ी के प्रति उनका लगाव उन्हें अलग पहचान देता था। वे अक्सर इस पारंपरिक साड़ी में नजर आती थीं, जिसमें उनकी सादगी और एलिगेंस साफ झलकती थी।

PunjabKesari

कोल्हापुरी साड़ी को बनाया फैशन स्टेटमेंट

जहां फैशन की दुनिया में नए-नए ट्रेंड आते रहते हैं, वहीं आशा ताई ने अपनी सादगी से ही ट्रेंड सेट किया। उन्होंने कोल्हापुरी साड़ी को सिर्फ एक पारंपरिक परिधान नहीं रहने दिया, बल्कि उसे एक स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया। आज भी कई महिलाएं उनके इस लुक से प्रेरित होकर इस साड़ी को अपनाती हैं।

PunjabKesari

संगीत में अमिट योगदान

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाए और हर गीत में अपनी अलग छाप छोड़ी। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कई भाषाओं में गाकर अपनी आवाज का जादू दुनियाभर में फैलाया। उनके गानों में हर भावना, खुशी, दर्द, रोमांस की गहराई महसूस होती है।

PunjabKesari

संघर्ष से मिली सफलता

उनका सफर आसान नहीं था। कई उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने जुनून व मेहनत के दम पर वह मुकाम हासिल किया, जो हर किसी के लिए प्रेरणा है।

PunjabKesari

हमेशा जिंदा रहेंगी यादें

भले ही आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके गाने और उनका अनोखा स्टाइल हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा। उनका जाना एक युग के अंत जैसा है, लेकिन उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static