Karwa Chauth पर साड़ी के साथ जचेगा कौन-सा नेकलेस? Ankita Lokhande के इन Looks से लें Ideas
punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 06:25 PM (IST)
नारी डेस्क: करवा चौथ का व्रत इस साल 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं व्रत के साथ अपने लुक को लेकर भी काफी एक्साइटेड रहती हैं। अगर आपने भी करवा चौथ पर साड़ी पहनने का मन बनाया है और समझ नहीं आ रहा कि उसके साथ कैसी ज्वेलरी अच्छी लगेगी, तो अंकिता लोखंडे के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ट्रेडिशनल साड़ी के साथ ऐसे नेकलेस कैरी करती हैं, जो पूरे लुक को रॉयल और खूबसूरत टच देते हैं।
एमराल्ड ग्रीन साड़ी के साथ बीड्स और कुंदन वाला नेकपीस
अंकिता ने एमराल्ड ग्रीन साड़ी के साथ पेस्टल पिंक और ऑलिव ग्रीन कलर का खूबसूरत नेकपीस कैरी किया। इसमें ग्रीन बीड्स की कई स्ट्रिंग्स दी गई हैं, जबकि पेंडेंट में बीड्स के ड्रॉप नजर आते हैं। नेकलेस पर मीनाकारी और कुंदन का काम इसे और खास बना रहा है। अगर आप करवा चौथ पर थोड़ा रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो इस तरह का नेकपीस साड़ी के साथ अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ब्लू साड़ी के साथ ट्रेडिशनल चोकर
लाइटवेट ब्लू साड़ी के साथ अंकिता ने ट्रेडिशनल चोकर नेकलेस पहना है। इसमें ग्रीन, रेड और मैरून रंग के ओवल शेप स्टोन लगाए गए हैं। इसके साथ क्रिस्टल वर्क और पर्ल ड्रॉप्स नेकपीस को और खूबसूरत बना रहे हैं। अगर आपकी साड़ी का रंग हल्का है और आप ज्वेलरी को अपने लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाना चाहती हैं, तो इस तरह का हैवी चोकर ट्राई कर सकती हैं।
यलो साड़ी के साथ स्टेटमेंट नेकलेस
अगर आप करवा चौथ पर शाइनी या लाइटवेट फैब्रिक की साड़ी पहनने वाली हैं, तो अंकिता का यह लुक भी आपके काम आ सकता है। उन्होंने यलो साड़ी के साथ स्टेटमेंट नेकलेस पहना है, जो पूरे लुक को मॉडर्न टच देता है। यह कॉकटेल स्टाइल नेकलेस लीफ मोटिफ से इंस्पायर्ड है। इसमें पीले रंग के स्टोन और उनके चारों ओर व्हाइट डायमंड जैसी डिटेलिंग नजर आती है। सिंपल साड़ी के साथ इस तरह का स्टेटमेंट नेकलेस पूरे लुक को ग्लैमरस बना सकता है।

ये भी पढ़ें: सुबह पैर जमीन पर रखते ही चुभता है कांटा? इन वजहों पर दें ध्यान
महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी से मिलेगा रॉयल लुक
अगर आपको ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनना पसंद है तो अंकिता का महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी लुक जरूर देखें। उन्होंने साड़ी के साथ कोल्हापुरी साज और ठुशी को लेयर करके पहना है। दोनों नेकलेस एक-दूसरे के साथ खूबसूरती से मैच हो रहे हैं और लुक में पारंपरिक रॉयल टच जोड़ रहे हैं। करवा चौथ पर अगर आप कुछ अलग और ट्रेडिशनल ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह की लेयर्ड ज्वेलरी साड़ी के साथ खूब जंच सकती है।
रेड या मैरून साड़ी के साथ डबल लेयर नेकलेस
करवा चौथ पर लाल या मैरून रंग की साड़ी या लहंगा पहनने का प्लान है तो अंकिता का यह नेकलेस डिजाइन भी ट्राई किया जा सकता है। इसमें ऊपर की लेयर को चोकर स्टाइल दिया गया है, जबकि नीचे कुंदन और लाल रूबी जैसे स्टोन की डिटेलिंग की गई है। नेकलेस के बीच में दिया गया पेंडेंट ड्रॉप इसे खास बनाता है। इस तरह की डबल लेयर ज्वेलरी ब्राइडल या फेस्टिव लुक के लिए काफी खूबसूरत लग सकती है।

साड़ी के साथ नेकलेस चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
करवा चौथ के लिए नेकलेस चुनते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि साड़ी के रंग और उसके वर्क का भी ध्यान रखें। अगर साड़ी पर पहले से हैवी एंब्रॉयडरी है तो बहुत ज्यादा भारी नेकलेस की जगह स्टेटमेंट पीस चुनें। वहीं, सिंपल साड़ी के साथ कुंदन, मीनाकारी, बीड्स या ट्रेडिशनल चोकर जैसे डिजाइन पूरे लुक को निखार सकते हैं।
अंकिता लोखंडे के इन लुक्स से आप अपने करवा चौथ आउटफिट के लिए ज्वेलरी की अच्छी इंस्पिरेशन ले सकती हैं और अपनी पसंद के हिसाब से नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं।

