पीली साड़ी में अयोध्या राम मंदिर पहुंचीं यामी गौतम, जानें क्या है उनके कानों में सजा कश्मीरी गहना

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 06:09 PM (IST)

नारी डेस्क : यामी गौतम यैलो ट्रडीशनल साड़ी पहनकर अयोध्या श्री राम मंदिर पहुंची। अपनी देसी लुक और संस्कारी नेचर के लिए काफी पसंद की जाती है। यामी गौतम खुद भी हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी फैमिली से हैं और उन्होंने उरी के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की जो मूल रूप से एक कश्मीरी परिवार हैं।

PunjabKesari

यामी ने अपनी शादी में मां की पुरानी साड़ी और नानी के पुश्तैनी गहने पहने थे इसी के साथ यामी ने ससुराल की खास चीज अपने कानों में सजाई थी। यामी गौतम सोने के एक खास किस्म के ईयररिंग्सपहनती हैं, जिसके साथ गोल्ड की लंबी चैन लटकी रहती है। यह कश्मीरी औरतों का सबसे खास गहना होता है। कश्मीरी औरतें सिंदूर-मंगलसूत्र लगाए या ना लगाए लेकिन वह इस पारंपरिक गहने को जरूर पहनती हैं क्योंकि सिंदूर-मंगलसूत्र की जगह इस गहने को पहना जाता है जिसे देजिहोर कहते हैं।

PunjabKesari

देजिहोर को कश्मीरी पंडित महिलाओं की शान कहा जाता है क्योंकि देजिहोर कश्मीरी पंडित परंपरा में सिंदूर और मंगलसूत्र के समान है। देजिहोर के केंद्र में एक बिंदु होता है जिसे शिव और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

PunjabKesari

शादी के एक दिन पहले इस गहने को दुल्हन की मां, एक लाल रंग के धागे में पिरोकर पहनाती है। इस सेरेमनी को देवगोन सेरेमनी कहा जाता है। शादी के अलगे दिन ससुराल वाले इस लाल धागे को हटाकर इसमें सोने की चैन जोड़ते हैं जिसे आथ कहा जाता है।

PunjabKesari

क्या आप इस देजिहोर गहने के बारे में जानते हैं तो हमें इसके बारे में आप और जानकारी दे सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static