मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर, टीम ने किया कंफर्म

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 03:04 PM (IST)

नारी डेस्क:  यामी गौतम और आदित्य धर को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि दोनों मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बसने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा था कि कपल अपने बेटे वेदाविद धर के साथ हमेशा के लिए हिमाचल शिफ्ट होने वाला है। यामी के हिमाचल से खास जुड़ाव को देखते हुए यह खबर तेजी से चर्चा में भी आ गई थी। लेकिन अब आदित्य धर की टीम ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

हिमाचल शिफ्ट होने की खबर निकली गलत

यामी गौतम और आदित्य धर के हिमाचल प्रदेश में बसने की खबरों को डायरेक्टर की टीम ने गलत बताया है। द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में आदित्य धर की टीम ने साफ किया कि कपल के हिमाचल शिफ्ट होने जैसी कोई बात नहीं है।टीम ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी खबर आखिर कौन भेज रहा है, उन्हें नहीं पता, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यानी फिलहाल यामी और आदित्य मुंबई में ही रहेंगे और उनके हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश जाने की खबर महज अफवाह है।

PunjabKesari

हिमाचल से यामी का है खास रिश्ता

यामी गौतम का हिमाचल प्रदेश से पुराना और गहरा रिश्ता है। वह खुद हिमाचल की रहने वाली हैं और उनका परिवार भी वहीं रहता है। यही वजह है कि जब भी उन्हें समय मिलता है, वह पति आदित्य धर और बेटे के साथ हिमाचल पहुंच जाती हैं। यामी ने हिमाचल के मंडी में एक पुराना हेरिटेज घर भी खरीदा है। करीब 100 साल पुराने इस घर से एक्ट्रेस का खास लगाव है। इसी घर में साल 2021 में यामी और आदित्य धर ने बेहद सादगी से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने कपल पर खूब प्यार लुटाया था।

ये भी पढ़ें:  स्टेज पर विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस, नहीं झपकाई पलकें, आंखों से निकलने लगे आंसू

बेटे के साथ हिमाचल जाती हैं यामी

मुंबई में रहने के बावजूद यामी अक्सर अपने परिवार के साथ हिमाचल जाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह कई बार वहां की खूबसूरत तस्वीरें और अपने घर की झलक शेयर कर चुकी हैं। इसी वजह से जब उनके मुंबई छोड़कर हिमाचल में बसने की खबर सामने आई तो लोगों को यह बात काफी हद तक सही भी लगी। हालांकि, अब आदित्य धर की टीम ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

‘नई-नवेली’ को लेकर चर्चा में यामी

वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई-नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनका अलग अंदाज देखने को मिला है। इसके अलावा यामी फिल्म में एक्शन करती हुई भी नजर आएंगी। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर यामी के फैंस के बीच भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

PunjabKesari

आदित्य धर भी फिल्मों में व्यस्त

वहीं आदित्य धर भी इन दिनों अपने काम को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के बाद उनका नाम बॉलीवुड के चर्चित निर्देशकों में लिया जा रहा है। ऐसे में यामी और आदित्य दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। फिलहाल कपल के हिमाचल में हमेशा के लिए बसने की खबर पर टीम ने साफ कर दिया है कि दोनों मुंबई में ही रहने वाले हैं।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static