Chak De India! भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियाई खेलों में जीता गोल्ड मेडल

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 06:37 PM (IST)

नारी डेस्क: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर 44 साल में अपना पहला एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल जीता और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे जगह पक्की की। लालरेम्सियामी ने 10वें मिनट में शानदार 'टोमाहॉक' शॉट के साथ भारत के लिए निर्णायक गोल किया।

PunjabKesari
भारतीय टीम का डिफेंस बहुत मजबूत रहा, उन्होंने चीन के लगातार हमलों को नाकाम किया, जिसमें अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया का पेनल्टी स्ट्रोक बचाना भी शामिल था। इसके साथ ही, भारत ने एशियाई खेलों में अपने दूसरे गोल्ड मेडल के लिए 44 साल का इंतजार खत्म किया।
PunjabKesari

भारत ने महिला हॉकी में केवल एक बार, 1982 में गोल्ड मेडल जीता था, जब एशियाई खेलों में महिला हॉकी की शुरुआत हुई थी। इसके बाद टीम दो बार खिताब जीतने के करीब पहुंची थी। 1998 और 2018 में टीम उपविजेता रही थी, और क्रमशः दक्षिण कोरिया और जापान से हार गई थी। पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट चीन दूसरे स्थान पर रही, जबकि जापान ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में शूट-आउट में दक्षिण कोरिया को 4-2 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static