"मुंबई तुम्हें याद करेगी बप्पा..." भगवान गणेश की विदाई देखकर भावुक हुई  एक्ट्रेस सुरभि चंदना

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 05:10 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने भगवान गणेश को भावुक विदाई दी और सोशल मीडिया पर विसर्जन समारोह की झलकियां शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर, 'नागिन' एक्ट्रेस ने गणपति सेलिब्रेशन के कई फोटो और वीडियो शेयर किए जिनमें मोदक भोग और विसर्जन समारोह के पल शामिल हैं। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने बप्पा को विदाई देते हुए एक भावुक नोट भी लिखा। सुरभि ने यह भी कहा कि वह अगले साल फिर से बप्पा का स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

PunjabKesari
अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए, 'कुबूल है' एक्ट्रेस ने लिखा- "बप्पा मोदक भोग, विसर्जन सेलिब्रेशन, दर्शन सब कुछ, गन्नू पा, आज सब खत्म हो रहा है। तुम आज चले जाओगे और अगले साल के सेलिब्रेशन का इंतज़ार शुरू हो जाएगा। मुंबई तुम्हें याद करेगी बप्पा।" तस्वीरों की इस सीरीज में सुरभि पारंपरिक नारंगी रंग के कपड़ों में कैमरे के लिए पोज़ देती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह विसर्जन पूजा करती दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीरों में वह कैंडिड पोज़ देती नज़र आ रही हैं। इससे पहले, एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सुरभि चंदना ने बताया था कि आखिरी समय में गैस लीक की वजह से भगवान गणेश को भोग चढ़ाने की तैयारियों में रुकावट आ गई थी।

PunjabKesari
'इश्कबाज़' एक्ट्रेस ने इस घटना के बारे में एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया और इसे "सचमुच चमत्कारिक" अनुभव बताया। उन्होंने बताया कि जब उनका परिवार "गन्नू बप्पा" और मेहमानों को भोग परोसने की तैयारी कर रहा था, तभी गैस हॉब अचानक काम करना बंद कर गया। स्थिति तब और चिंताजनक हो गई जब उन्हें गैस लीक का पता चला। सुरभि ने लिखा, "शुक्र है बप्पा आ गए। एक छोटी सी कहानी - 3 साल में पहली बार कुछ सचमुच चमत्कारिक हुआ, ठीक तब जब हम गन्नू बप्पा को भोग परोसने वाले थे। हमारा गैस हॉब अचानक काम करना बंद कर गया और गैस लीक भी हो रही थी। 
PunjabKesari

उन्होंने बताया- “एक पल के लिए तो ऐसा लगा कि बप्पा और मेहमानों के लिए समय पर भोग तैयार करना और परोसना नामुमकिन होगा। लेकिन किसी तरह, सब कुछ ठीक हो गया। हमारा परिवार एक साथ आया, हमने स्थिति को संभाल लिया और बप्पा की कृपा से हम समय पर भोग लगा पाए। शायद इसीलिए उन्हें 'विघ्नहर्ता' कहा जाता है — यानी बाधाओं को दूर करने वाले, हमारे रक्षक और हमारे तारणहार। घबराहट का वह पल एक खूबसूरत एहसास में बदल गया कि जब बप्पा आपके साथ हों, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। गणपति बप्पा मोरया,” ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static