गणेश उत्सव में Katrina Kaif के लुक पर यूजर्स ने किए कमेंट्स, कहा- 40 नहीं 50 की लग...
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 07:17 PM (IST)
नारी डेस्क : हाल ही में अंंबानी फैमिली के गणेश उत्सव में कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ पहुंची लेकिन कैटरीना की लुक को देखकर तो जैसे यूजर्स ने कॉमेंट्स की बाढ़ सी ला दी है कोई कैटरीना के बढ़े वजन को देखकर हैरान परेशान है तो कोई उनकी तारीफ कर रहा है कि वह इस समय मदरहुड लाइफ में बिजी हैं।
गणेश उत्सव में कैटरीना कैफ ने सीग्रीन शेड में अनारकली सूट पहना था जिसके साथ हैवी दुपट्टा चौकर सेट और मिनिमल मेकअप और रेड बिंदी लगाकर कैट ने अपनी लुक कंप्लीट की। कैटरीना ने लंबे बालों को सिंपल लूज छोड़ा था लेकिन यहां नोटिस हुआ कैटरीना का प्रेग्नेंसी के बाद बड़ा हुआ वेट हालांकि डिलीवरी के बाद ऐसा होना नॉर्मल है। 40 के पास पहुंची कैटरीना की लाइफ में जो बदलाव आए है उन्हें बहुत पॉजिटिवी के साथ एंज्वॉय कर रही है।
कुछ यूजर्स का कहना है कि वह 40 नहीं 50 की लग रही है तो किसी ने कहा कि अब वो बुड्ढ़ी हो गई हैं लेकिन कैटरीना के चाहने वालों का कहना है कि ऐसा औरत के साथ होना नॉर्मल है इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। वह आज भी उतनी ही स्टनिंग और खूबसूरत लग रही है।
यें भी पढ़ें : 'बिग बॉस 20' में Salman Khan की बिगड़ी तबीयत? भाईजान ने बताया असली सच
एक यूजर ने कहा कि ये बहुत रूड और डिसरिस्पेक्टफुल है किसी को इस बोलना वो आज भी उतनी ही खूबसूरत है। वैसे ये बात सच है कि हर औरत की बॉडी अलग होती है, डिलीवरी के बाद वजन बढ़ना स्किन पर फर्क पड़ना आम है लेकिन इस बारे में आप क्या राय रखते हैं हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

