इम्तियाज अली की बेटी इदा ने रचाई सगाई, पेस्टल साड़ी और डायमंड रिंग में दिखीं बेहद खूबसूरत
punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 02:35 PM (IST)
नारी डेस्क: फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इदा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर अब उनकी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इदा और कृष के चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही है। इन तस्वीरों में इम्तियाज अली भी अपनी बेटी के इस खास दिन को खुलकर एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।
जुलाई में किया था शादी के लिए प्रपोज
इदा और कृष काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जुलाई 2026 में कृष ने इदा को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने समंदर किनारे घुटनों के बल बैठकर इदा के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। उस वक्त प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थीं। अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सगाई कर ली है।


परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई सगाई
इदा अली और कृष अग्रवाल ने 22 सितंबर 2026 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की। इस खास मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक तस्वीर में कृष इदा को डायमंड रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पल दोनों के लिए कितना खास रहा होगा।


ये भी पढ़ें: गोविंदा संग डेटिंग की चर्चा के बीच कोमल रानी का सुनीता आहूजा पर पलटवार, बोलीं- 'जो घर पहले से टूटा हो...'
बेटी पर प्यार लुटाते दिखे इम्तियाज अली
सगाई के मौके पर इम्तियाज अली भी अपनी बेटी के साथ बेहद खुश नजर आए। एक तस्वीर में वह इदा को प्यार से किस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके बीच पिता-बेटी का खास बॉन्ड भी साफ नजर आता है। एक तस्वीर में इदा लाल चुनरी ओढ़े सोफे पर बैठी हुई हैं। इस तस्वीर में उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा है।


पेस्टल पिंक साड़ी में खूबसूरत लगीं इदा
सगाई के लिए इदा ने पेस्टल पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहनी। साड़ी पर एम्बेलिश्ड डिटेलिंग उनके लुक को खास बना रही थी। उन्होंने इसे ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिससे उनका पूरा लुक काफी ग्लैमरस नजर आया। वहीं, कृष ने इस खास मौके के लिए क्लासिक ब्लैक बंदगला सेट चुना। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शूज के साथ पूरा किया। उनका पूरा अंदाज काफी फॉर्मल और रॉयल नजर आया। इदा और कृष की सगाई की इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान दोनों की खुशी और परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों ने खींचा है। सोशल मीडिया पर फैंस भी कपल को नए सफर के लिए बधाइयां दे रहे हैं।


