12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर ने पेस्टल साड़ी में ढाया कहर, सादगी भरे लुक ने जीता फैंस का दिल
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 03:42 PM (IST)
नारी डेस्क: ‘12वीं फेल’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मेधा शंकर इन दिनों अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेहद सादगी भरा और एलिगेंट अंदाज देखने को मिल रहा है। पेस्टल शेड की साड़ी में मेधा बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
पेस्टल साड़ी में दिखा खूबसूरत अंदाज
मेधा शंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह हल्के पेस्टल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल लुक रखा है, जो उनके पूरे अंदाज को और निखार रहा है। खुले बाल, हल्का मेकअप और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ मेधा कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देती नजर आईं। उनका यह सिंपल और क्लासी लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

मॉडलिंग से शुरू किया था करियर
मेधा शंकर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2019 में वह ब्रिटिश सीरीज ‘बीचम हाउस’ में नजर आई थीं। इसी प्रोजेक्ट के साथ उन्होंने एक्टिंग में अपनी शुरुआत की। इसके बाद मेधा ने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काम किया और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई।

ये भी पढ़ें: मैरी कॉम को नहीं जानतीं माही विज? बिग बॉस 20 में बॉक्सर से भिड़ीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'लीजेंड हैं तो क्या...'
‘12वीं फेल’ से मिली खास पहचान
साल 2021 में मेधा शंकर फिल्म ‘शादीस्थान’ में दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने ‘दिल बेकरार’ और ‘मैक्स, मिन एंड मवजाकी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘12वीं फेल’ से मिली। फिल्म में उन्होंने श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया था। विक्रांत मैसी के साथ उनकी जोड़ी और एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद मेधा की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी।

इन फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं मेधा
‘12वीं फेल’ के बाद मेधा कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वह एक्टर अविनाश तिवारी के साथ ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी। इसके बाद वह ‘मैक्स, मिन एंड म्याउज़ाकी’ में दिखाई दीं, जो 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मेधा लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों के साथ अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ा रही हैं।

समय रैना के साथ नाम जुड़ने की भी हुई चर्चा
मेधा शंकर की पर्सनल लाइफ भी कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। पिछले कुछ समय से कॉमेडियन समय रैना के साथ उनके नाम को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मेधा और समय दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में दोनों के बीच रिश्ते की खबरों को लेकर सिर्फ सोशल मीडिया पर ही चर्चा देखने को मिलती है।

फिलहाल मेधा अपनी नई तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पेस्टल साड़ी में उनका यह सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

