तमन्ना भाटिया की साड़ी में बसी ‘छठ’ की कहानी, मधुबनी कला से सजा ‘द वन’ का खास प्रमोशनल लुक

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 11:19 AM (IST)

नारी डेस्क:  तमन्ना भाटिया इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक बेहद खूबसूरत देसी लुक सामने आया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। गंगा किनारे तमन्ना की इन तस्वीरों में सिर्फ उनका फैशन ही नहीं, बल्कि बिहार की मिट्टी, मिथिला की कला और छठ पर्व की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली।

खास है तमन्ना की ये साड़ी और ओढ़नी

राधा अष्टमी के मौके पर तमन्ना ने यह खास एथनिक लुक शेयर किया। उन्होंने साड़ी के साथ हैंड-पेंटेड मधुबनी ओढ़नी कैरी की थी। देखने में खूबसूरत इस ओढ़नी के पीछे एक खास कहानी भी है। बताया गया है कि इसे चार कलाकारों ने मिलकर तैयार किया है। ओढ़नी के बीचों-बीच राधा-कृष्ण की खूबसूरत तस्वीर बनाई गई है। इसके चारों तरफ मिथिला कला से प्रेरित बारीक डिजाइन देखने को मिलते हैं। यही डिटेलिंग इस पूरे लुक को खास बनाती है और इसे सिर्फ एक फैशन आउटफिट के बजाय बिहार की संस्कृति से जोड़ती है।

PunjabKesari

ओढ़नी में दिखी छठ पर्व की झलक

तमन्ना के इस लुक में छठ पर्व की एक खास परंपरा को भी जगह दी गई है। छठ में डूबते और उगते, दोनों सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इसी विचार को उनके आउटफिट के रंगों के जरिए दिखाने की कोशिश की गई। साड़ी के पल्लू में पीले रंग से गहरे नीले रंग तक का बदलाव नजर आता है। ये रंग ढलती रोशनी और फिर नए उजाले के लौटने की कहानी को दर्शाते हैं। इस तरह आउटफिट में फैशन के साथ छठ की भावनाओं को भी खूबसूरती से जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें:  बार-बार सिरदर्द होना नहीं Normal, इन वजहों से हो सकती है परेशानी

डायमंड ईयररिंग्स ने बढ़ाया लुक का ग्लैमर

तमन्ना ने अपने देसी लुक को डायमंड चैंडेलियर ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। झूमर जैसी डिजाइन वाले इन ईयररिंग्स में नीचे की तरफ नाजुक डायमंड ड्रॉप्स लगे हुए थे। उनकी डिजाइन में देवी मां की आकृति जैसी झलक भी नजर आती है, जिसने पूरे लुक को और खास बना दिया।

PunjabKesari

डिजाइनर करण तोरानी को कहा शुक्रिया

इस खास लुक के लिए तमन्ना ने डिजाइनर करण तोरानी का भी शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि इस खास मौके के लिए उनसे बेहतर शायद ही कोई और हो सकता था। इस तरह के क्राफ्ट को समझने के साथ-साथ उससे आध्यात्मिक जुड़ाव होना भी जरूरी है और करण इस चीज को बखूबी समझते हैं।

‘द वन’ की कहानी से भी जुड़ा है लुक

तमन्ना का यह लुक उनकी फिल्म ‘द वन’ से भी जुड़ा हुआ नजर आया। फिल्म की कहानी का कनेक्शन बिहार से बताया जा रहा है, इसलिए इस प्रमोशनल लुक में भी बिहार की संस्कृति को खास जगह दी गई है। मधुबनी कला, राधा-कृष्ण की तस्वीर, छठ में सूर्य पूजा की झलक और गंगा किनारे का माहौल तमन्ना के इस पूरे लुक में बिहार की संस्कृति और परंपरा के कई रंग एक साथ नजर आए। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

PunjabKesari
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static