शहनाज गिल का सिजलिंग अवतार, 70,500 रुपये के स्कर्ट-टॉप में दिखा स्टाइलिश जलवा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 11:15 AM (IST)

नारी डेस्क: शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में अपने चुलबुले और दिलकश अंदाज से लोगों का दिल जीता था। अब वह अपनी स्टाइल से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में शहनाज स्कर्ट-टॉप लुक में नजर आईं, जिसमें उनका ग्लैमरस और सिजलिंग रूप सबकी नजरें खींच रहा है। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, क्योंकि हसीना ने अपने अंदाज में एक नया और स्टाइलिश ट्विस्ट जोड़ दिया है।

 इंडिया 2030 लीडरशिप कॉन्क्लेव में शहनाज का जलवा

शहनाज हाल ही में इंडिया 2030 लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 इवेंट में पहुंचीं। इस इवेंट के लिए उन्होंने आइवरी कलर का कस्टम स्कर्ट-टॉप सेट चुना, जिसे उनके लिए खास डिजाइन किया गया था। इस आउटफिट में मॉडर्न ग्लैमरस और स्ट्रक्चर्ड एलिगेंस का परफेक्ट बैलेंस था।

लेबल: बबीता मीरा

कीमत: 70,500 रुपये (ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार)

फैब्रिक: मिलानो क्रेप और ट्यूल

मिलानो क्रेप फैब्रिक आउटफिट को स्ट्रक्चर और फिट देता है

ट्यूल एलिमेंट सॉफ्टनेस और फ्लो जोड़ता है

यह कॉम्बिनेशन आउटफिट को स्ट्रक्चर्ड येट ड्रीमी लुक देता है।

PunjabKesari

 स्ट्रैपलेस पेपलम टॉप

शहनाज ने स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला स्ट्रक्चर्ड पेपलम टॉप पहना। यह टॉप उनके कॉलरबोन और शोल्डर्स को हाइलाइट करता है। स्ट्रक्चर्ड पेपलम डिजाइन कमर को डिफाइन करता है और आवरग्लास शेप क्रिएट करता है। साइड्स में फैब्रिक को बाहर की ओर निकालकर स्टाइलिश फिनिश दी गई।
स्ट्रैपी स्लीव्स और नेकलाइन एरिया में हॉटनेस एलिमेंट जोड़ा गया, जिससे लुक क्लासी और ग्लैमरस दिखा।

 फिटेड स्कर्ट के साथ परफेक्ट पेयरिंग

टॉप के साथ शहनाज ने फिटेड स्कर्ट पहनी, जो बॉडी हगिंग फिट सिल्हूट देती है और लंबा-स्लिम दिखाती है। स्कर्ट को टोन-ऑन-टोन एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया, जो क्लासी फिनिश देता है पर्ल्स और सेक्विन से जालीदार पैटर्न बनाया गया, जिससे स्कर्ट काफी स्टनिंग नजर आई वॉक के लिए स्कर्ट की बैक में सेंटर स्लिट कट दिया गया, जो ग्लैम कोशेंट बढ़ा रहा है इस तरह हेड-टू-टो लुक शहनाज का स्टाइल बेहद आकर्षक और स्टाइलिश बना रहा

ये भी पढ़ें:   आलिया भट्ट का डबल धमाका: साड़ी में देसी ग्लैमर, स्टेज पर बॉस लेडी स्टाइल

 स्टाइलिंग और मेकअप

शहनाज ने जूलरी को मिनिमल रखा

छोटे रिंग्स और इयररिंग्स पहने सिल्वर हील्स, जो स्कर्ट के साथ मैच हो रही थीं। सॉफ्ट ग्लो मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक ने आइवरी टोन को पॉप किया। ओपन हेयर और फ्रिंज ने लुक को कंप्लीट किया। इस स्टाइलिंग से शहनाज का लुक क्लीन, स्टाइलिश और रेड कार्पेट वाइब्स देने वाला बन गया।

 इस लुक को खास क्या बनाता है?

मोनोक्रोम मैजिक: पूरे लुक में एक ही कलर फैमिली का इस्तेमाल, जो पॉलिश्ड और क्लासी लगता है।

परफेक्ट फिट: बॉडी को कॉम्प्लिमेंट करता है और लुक को एलिगेंट बनाता है।

PunjabKesari

लेस इज़ मोर: जूलरी और स्कर्ट पर ज्यादा डिटेल नहीं, जिससे लुक स्टाइलिश और सादगी भरा नजर आता है।

स्ट्रक्चर्ड एलिमेंट: टॉप और स्कर्ट दोनों में स्ट्रक्चर्ड डिजाइन बॉडी शेप को परफेक्ट बनाता है।

 लड़कियों के लिए स्टाइल टिप्स

स्ट्रैपलेस या स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ हैवी जूलरी स्किप करें। पेपलम टॉप पहनें, जिसमें कमर स्लिक दिखे और बॉडी शेप परफेक्ट हो। एक ही कलर में एम्ब्रॉयडरी लुक को क्लास और रॉयल बनाती है। न्यूट्रल शेड्स के साथ डार्क लिपस्टिक लुक को पॉप कर देती है। हेड-टू-टो कलर को मोनोक्रोम रखें, जिससे लुक एलीगेंट और स्टाइलिश बने।

यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो ज्यादा लाउड नहीं दिखना चाहते, लेकिन लग्जरी, क्लीन और रेड कार्पेट वाइब्स देना चाहते हैं। शहनाज का यह स्टाइल फैंस के लिए स्टाइल इनस्पिरेशन बन गया है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static