Swara Bhaskar पर फूटा साध्वी प्राची का गुस्सा, बोलीं- श्रद्धा की तरह मिलेंगे 35 टुकड़े, जल्द होगा तलाक
punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 03:47 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कार ने जब से अपने लव ऑफ लाइफ फहाद अहमद से शादी रचाई है, वे कईयों के निशान पर हैं। फहाद और स्वरा की इंटर कास्ट मैरिज पर बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने निशाना साधा है। उन्होनें स्वरा के लिए कहा या तो वे जल्दी ही घर वापसी करेंगी या फिर उनका हाल भी श्रद्धा जैसा होगा।
साध्वी प्राची ने स्वरा के लिए क्या कहा
साध्वी प्राची ने उन युवितयों पर निशाना साधा, जिन्होनें धर्म परिवर्तन करके दूसरे मजहब में निकाह किया है। बरेली में साध्वी प्राची ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए स्वरा पर निशाना साधा। उन्होनें कहा-, 'स्वरा के पहले भी सुर अलग थे। उसने जो शादी की है उसे श्रद्धा का वो फ्रिज याद कर लेना चाहिए, जिसमें 35 टुकड़े मिले थे। अभी एक बच्ची निक्की नाम है उसके साथ भी ये घटना हुई है। कोई बात नहीं कितनी लड़कियां भटक जाती है, लेकिन दुख होता है मुझे, या तो वो सूटकेस में जाती है या किसी बोरे में मिलती है या फिर फ्रीज में, उसके 35 टुकड़े मिलते हैं। स्वरा भास्कार की भी जल्दू सूचना आने वाली है। तलाक की सीचना जल्दी आएगी'।
"स्वरा एक बार फ्रिज देख लेती, शायद उसने श्रद्धा के 35 टुकड़े नहीं देखे"- साध्वी प्राची @Sadhvi_prachi | #SwaraBhaskar pic.twitter.com/BtspDOYznT
— TV9 Uttar Pradesh (@TV9UttarPradesh) February 20, 2023
मार्च में ग्रैंड वेडिंग करेंगी स्वरा
वहीं एक्ट्रेस ने अभी तक साध्वी प्राची के बयान पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। स्वरा की शादी पर देशभर में अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक्ट्रेस इस डिबेट से दूर अपनी ग्रैंड वेडिंग की तैयारी कर रही हैं। फहाद संग कोर्ट मैरिज करने के बाद एक्ट्रेस मार्च में ट्रैडिशनल वेडिंग करने वाली हैं। फैंस दुल्हन के लिबास में स्वरा को सजी धजी देखने के लिए फुली एक्साइटेड हैं।
कैसे फहाद संग हुई थी मुलाकत?
एक्ट्रेस की फहाद संग 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान मुलाकत हुई थी। फिर उनकी दोस्ती हुई और अब दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की जानकारी खबर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी थी। वहीं एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर फैंस सरप्राइज हो गए थे। आपको बता दें कि फहाद समाजवादी पार्टी के नेता हैं। वे महाराष्ट्र सपा युवजन कमेटी अध्यक्ष हैं। सीएम एनआरसीसी आंदोलन के दौरान उनकी स्वरा से मुलाकात हुई थी। फहाद के पिता जर्रार अहमद कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बजरंगबली की कृपा चाहते हैं तो मंगलवार को जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

स्त्रियों का जहां होता है अपमान वहां नहीं ठहरती मां लक्ष्मी, रहता है दरिद्रता का वास

अमेरिका में वाशिंगटन के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसा निजी विमान क्रैश

Etawah Crime News: यूपी पुलिस ने कंटेनर सहित पकड़ी 3 करोड़ की शराब, 1 तस्कर गिरफ्तार