आज होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, दोपहर तीन बजे तक कर सकेंगे आशा ताई के अंतिम दर्शन

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 08:58 AM (IST)

नारी डेस्क: मशहूर गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 92 वर्षीय गायिका, जिन्होंने सात दशकों से भी ज़्यादा समय तक अपने यादगार गानों की बदौलत बॉलीवुड पर राज किया, का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कई अंगों के काम करना बंद कर देने (multi-organ failure) के कारण निधन हो गया। बाद में, उनके पार्थिव शरीर को लोअर परेल स्थित उनके आवास पर लाया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार शाम भोसले के आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किए। राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने भी विधायकों सुनील शिंदे और प्रसाद लाड के साथ मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।शेलार ने कहा-"आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जो 13 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

गायिका के बेटे आनंद ने बताया कि लोग सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित 'कासा ग्रांडे' में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहाँ वह रहती थीं। उन्होंने पत्रकारों से कहा- "उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।" आशाताई, जिस नाम से यह मशहूर गायिका लोकप्रिय थीं, उन्हें पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static