Asha Bhosle Last Rites: कहा और किस समय होगा मां का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी पूरी जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 07:47 PM (IST)

नारी डेस्क : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर है। 92 वर्ष की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को उन्होंने मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली। उनके जाने से संगीत की दुनिया का एक स्वर्णिम युग समाप्त हो गया है।

बीमारी और निधन का कारण

रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने के चलते मल्टी-ऑर्गन फेलियर से उनका निधन हो गया। परिवार की ओर से पहले उनकी सेहत को लेकर अपडेट साझा किया गया था और फैंस से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की गई थी।

अंतिम दर्शन का समय और स्थान

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया है कि उनके अंतिम दर्शन लोअर परेल स्थित उनके आवास पर होंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग कल सुबह 11:00 बजे लोअर परेल स्थित 'कासा ग्रांडे' में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं, जहां वे रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

यें भी पढ़ें : कितनी अमीर थीं Asha Bhosle? संपत्ति का आंकड़ा उड़ा देगा होश, जानें उनकी नेटवर्थ

एक युग का अंत

1933 में जन्मीं आशा भोसले ने करीब 8 दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। उन्होंने हजारों गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनका नाम Guinness World Records में दर्ज है और उन्हें पद्म विभूषण व दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए। भले ही आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके गीत और उनकी विरासत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static