पहले रोस्ट, अब कोलैब! Samay Raina और रणवीर अल्लाहबादिया जल्द ही करेंगे Collab
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 10:24 AM (IST)
नारी डेस्क: कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर हाल ही में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पहले जहां दोनों के बीच विवाद की खबरें थीं, वहीं अब उनके बीच सुलह और जल्द कोलैबोरेशन की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में समय रैना ने अपने YouTube चैनल पर “Still Alive” नाम का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने India’s Got Latent (IGL) से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा था और उन्होंने इस दौरान हुई घटनाओं के पीछे की सच्चाई भी दर्शकों के सामने रखी।
वीडियो में रणवीर अल्लाहबादिया पर किया रोस्ट
इस वीडियो में समय रैना ने रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर कई मजाकिया टिप्पणियां कीं। उन्होंने बताया कि विवादित सवाल को रणवीर ने कई बार दोहराया था। उनके इस अंदाज को दर्शकों ने रोस्ट के रूप में देखा, जिससे लोगों को लगा कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है।
रणवीर का हल्का-फुल्का जवाब
समय के इस मजाक पर रणवीर अल्लाहबादिया ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, “समय… कौन समय?” इस बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा को और बढ़ा दिया और दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगीं।

इंस्टाग्राम Q/A में कोलैब का खुलासा
13 अप्रैल 2026 को समय रैना ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ Q/A सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में समय ने “Collab Soon!” लिखकर सभी को चौंका दिया। इस एक लाइन ने साफ कर दिया कि दोनों जल्द साथ में नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: वैष्णो देवी में ‘चमत्कार’! 5 साल बाद लापता बेटे से मां-बहन का मिलन, भीख मांगते मिला युवक
फैंस में दिखा उत्साह
इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। उनका मानना है कि समय रैना की कॉमिक टाइमिंग और रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट स्टाइल का मेल दर्शकों के लिए कुछ नया और दिलचस्प लेकर आएगा। सोशल मीडिया पर भी इस संभावित कोलैब को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
आगे की योजनाओं के संकेत
समय रैना ने अपने फैंस को यह संकेत भी दिया है कि उनका शो India’s Got Latent का नया सीजन भी जल्द आ सकता है। ऐसे में आने वाले समय में उनके नए प्रोजेक्ट्स और कोलैबोरेशन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

