Asha Bhosle के अस्पताल में भर्ती होने पर PM मोदी चिंतित, जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 11:51 AM (IST)
नारी डेस्क : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है। उन्हें अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के चलते अस्पताल में एडमिट किया गया है।
पीएम मोदी ने जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और प्रार्थना की। पीएम (PM) मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि उन्हें आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर गहरी चिंता हुई है और वे उनके अच्छे स्वास्थ्य व शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
Deeply concerned to hear that Asha Bhosle Ji has been admitted to hospital. Praying for her good health and a speedy recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026
परिवार ने दी जानकारी
गायिका की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आशा भोसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लोगों से इस समय परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की है। इस खबर के सामने आने के बाद संगीत और फिल्म जगत में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?
संगीत जगत की दिग्गज हस्ती
आशा भोसले ने 1948 में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने लंबे करियर में हजारों गीत गाए हैं। उन्होंने कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में अपनी आवाज दी है और वे भारतीय संगीत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक मानी जाती हैं।

