लड़की नहीं देती मैसेज का जवाब, हो सकती हैं ये वजहें
punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2017 - 05:59 PM (IST)

रिलेशनशिपः कुछ लड़के अपनी पसंद की लड़की को पटाने के लिए कई कोशिशे करते हैं। आखिरकार जब लड़की का नंबर मिल जाए तो उसे मैसेज करते है। कई बार लड़की पहले तो बात करती है लेकिन कुछ समय बाद मैसेज का जवाब नहीं देती। एेसे में लड़कों के दिमाग में कई सवाल आते हैं। लड़की के मैसेज का जवान न देने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आपकी कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं। आज हम आपको इसके पीछें की वजह बताते है।
1. बार-बार मैसेज करना
अगर आप किसी लड़की को अच्छी तरह से नहीं जानते तो उसे बार-बार मैसेज न करें। उनके मैसेज का जवाब का इंतजार करें। लड़कियों को एेसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते जो उन्हें बार-बार मैसेज करते हैं। अगर आप बार-बार मैसेज करेगे तो वो आपसे बात करना ही बंद कर देगी।
2. अंजान नंबर से मैसेज करना
कई लड़कियां अंजान नंबर से आए मैसेजेस का जवाब नहीं देती। अगर वह आपके मैसेज का जवाब नहीं दे रही तो हो सकता है कि उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में आपका नंबर न हों।
3. गलत शब्दों का इस्तेमाल करना
कई बार लड़के मैसेज में किसी गलत शब्द का इस्तेमाल कर देते है जिसकी वजह से लड़की मैसेज का जवाब नहीं देती। इस तरह के मैसेज उनके गुस्से को बढ़ा देते है।
4. लड़के को परखना
कई बार लड़की लड़के को परखने के लिए मैसेज का जवाब नहीं देती और उसे इग्नोर करती है।
5. रिलेशनशिप
कई लड़कियां पहले से ही रिलेशनशिप में होती हैं। एेसे में वह किसी अंजान लड़के से बात करना पसंद नहीं करती।