Pakistan से Preity Zinta के एक्स- BoyFriend का खास रिश्ता, जानिए कौन Ness Wadia?

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 04:39 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड नगरी का पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है क्योंकि बहुत से बड़े-नामी स्टार्स ऐसे रहे हैं जिनका जन्म पाकिस्तान का है या फिर पाकिस्तान में उनके खूब फैंस हैं। इसकी एक उदाहरण कपूर फैमिली है जिनकी खानदानी हवेली पाकिस्तान में है लेकिन यहां हम प्रीति जिंटा की बात करेंगे वैसे प्रीति का पाकिस्तान से कोई खास नाता नहीं है लेकिन हां उनके एक्स ब्वॉयफ्रैेंड का पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से गहरा नाता रहा है। हम बात कर रहे हैं नेस वाडिया की। चलिए उनके बारे में ही इस पैकेज में आपको बताते हैं। 

PunjabKesari

प्रीति जिंटा उस समय हिट पर हिट फिल्में दे रही थी जब वह बिजनेसमेन नेस वाडिया के करीब आई थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों कई जगहों पर एक साथ स्पॉट होते थे क्योंकि दोनों  IPL टीम के को-ओनर भी थे जिसे अब प्रीति जिंटा संभाल रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रीति जिंटा   IPL टीम पंजाब किंग्स  इलेवन्स की मालकिन है।  इसी टीम को शुरुआत में दोनों एक साथ मिलकर देख रहे थे। नेस का पाकिस्तान से खास कनेक्शन रहा है। नेस वाडिया जो कि वाडिया ग्रुप्स के वारिस हैं, वह पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के परपोते हैं। दरअसल, नेस वाडिया की दादी  दीना वाडिया, मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती संतान थीं। दीना वाडिया ने भारतीय बिजनेसमैन और पारसी परिवार के बेटे नेविल वाडिया से शादी की थी, आगे उनके बेटे नुस्ली वाडिया ने पूर्व एयर होस्टेस मौरीन वाडिया से शादी की जिनके बेटे हैं नेस वाडिया।  नेस वाडिया का जन्म मुंबई में हुआ था।  इस तरह से वह मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी दीना के पोते हैं।  नेस की दादी दीना का 98 साल की उम्र में साल 2017 में निधन हुआ था।

PunjabKesari

वहीं प्रीति से नेस की मुलाकात साल 2004 में हुई। दोनों ने साल  2004 से लेकर 2009 तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया, जिसकी वजह नेस की मां मौरीन वाडिया को बताया गया। खबरों की मानें तो मौरीन, प्रीति जिंटा को पसंद नहीं करती थी। इसके बाद साल 2014 में प्रीति ने भी नेस वाडिया के खिलाफ IPL मैच में बदसलूकी करने और धमकी देने को लेकर FIR दर्ज करवाया था हालांकि साल 2018 में दोनों के बीच सुलह हो गई थी, क्योंकि नेस ने तब प्रीति से माफ़ी मांग ली थी और प्रीति ने केस वापस ले लिया था हालांकि दोनों अपनी जिंदगीमें आगे बढ़ चुके हैं। प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी, साल 2016 में बिजनेसमेन जीन गुडइनफ से शादी  की। प्रीति जिंटा के दो जुड़वा बच्चे हैं। प्रीति ने सरोगेसी के माध्यम से बच्चों का स्वागत किया और बच्चों के साथ तस्वीरें भी वह साझा करती ही रहती है फिलहाल इन दिनों प्रीति जिंटा आईपीएल मैच में अपनी टीम पंजाब के साथ नजर आ रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static