कुत्ते की जान बचा रहे शख्स को लोगों ने कहा- पागल, भड़की अनुष्का बोलीं- जो इंसानियत नहीं...

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 07:11 PM (IST)

बॉलीवुड सितारे हमेशा जानवरों से प्यार करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर किसी जानवर के साथ बुरा हो तो वो अपनी आवाज उठाते भी दिखाई देते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने किया। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस में एक शख्स घायल कुते को गोद में उठाकर उसके प्रति अपना प्यार दिखा रहा है जो कि दिल को छू लेने वाला दृश्य है। हालांकि ऐसा करता देख लोग उसे पागल कहते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जिस पर अब अनुष्का शर्मा ने रिएक्ट किया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिख- पागल तो वो इंसान है जो इंसानियत नहीं समझते। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके दिल में जानवरों के लिए कितना प्यार है।

क्या है पूरा मामला ? 

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में एक शख्स कुत्ते की जान बचाने की कोशिश कर रहा है। वह शख्स घायल कुत्ते को गोद में उठाकर उसे प्यार करता है। तभी पास में खड़ा आदमी उस शख्स को पागल कहता है, जिसके बाद वह शख्स जवाब देता हुआ कहता है- क्या मैं पागल हूं, बताओ आप लोग मुझे पागल बता रहे हो? जो पशु बोल नहीं सकता, उसे दुत्कार रहे हो। पशुओं की सेवा करनी चाहिए। ये बेजान कुछ बोल नहीं सकता, लेकिन ये सभी से इतना प्यार करते हैं। 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा ने शाहपुर तालका में जमीन ली थी जिस पर वो जानवरों के लिए शेल्टर हॉम और हस्पताल बनाना चाहती थी। वहीं बात करें अनुष्का के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में व्यस्त हैं। यह फिल्म गोस्वामी बूलर की बॉयोपिक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static