"थैंक्यू मेरी जान बचाने के लिए..." टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह अस्पताल में भर्ती, वीडियो शेयर कर बताया अपना हाल

punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 01:05 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह  के फैंस के लिए बुरी खबर है। ‘दिया और बाती हम’ में ‘संध्या बिंदणी’  के नाम से घर- घर पहचान बनाने वाली  एक्ट्रेस  इस समय अस्पताल में भर्ती है। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें वह अस्पताल के बेड में लेअी दिखाई दे रही है, जिसके बाद फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

PunjabKesari
दीपिका सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘एक ये भी मेरी जिंदगी की सच्चाई है।’ इसके अलावा दीपिका ने डॉक्टर का धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने कहा है कि डॉक्टर की वजह से उनकी लाइफ एक बार फिर से बच पाई है।


पोस्ट के अलावा दीपिका सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह कहती हैं- ‘हेलो दोस्तों.. मैं अब बिल्कुल ठीक हूं। घर भी आ गई हूं। मेरा बीपी लो हो गया था। ये सच बात है लेकिन मैं सेट पर काम नहीं कर रही थी। आज मेरी छुट्टी थी, थोड़ा एसिडिटी ज्यादा हो गया था मेरा जिसकी वजह से सिर में दर्द हुआ और बीपी लो हो गया था। इस वजह से मुझे ड्रिप चढ़ानी पड़ी लेकिन अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। एक से डेढ़ घंटा लगता है ड्रिप में। मैं अपने डॉक्टर को धन्यवाद कहना चाहती हूं कि उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है’।  दीपिका ने यह भी बताया कि वह जल्द ही काम पर लौटेंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static