निक्की तंबोली पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना से संक्रमित भाई का हुआ निधन

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 01:59 PM (IST)

बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली की कोरोना की वजह से मौत हो गई। इसकी जानकारी खुद निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। निक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई की कुछ तस्वीरें शेयर की है। साथ ही उन्होंने भाई जतिन के निधन की दुखभरी खबर फैंस के साथ शेयर की है।

PunjabKesari

निक्की ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'हमें नहीं पता था कि आज सुबह भगवान आपके नाम को पुकारने वाले थे। ज़िन्दगी में हमने तुमसे प्यार किया। इसने हमाने तोड़ दिया। आप अकेले नहीं गए, हमारा कुछ हिस्सा आपके साथ गया है। तुम अपनी खूबसूरत यादें छोड़ गए हो। आपका प्यार अभी भी हमारा मार्गदर्शक है। हमारी पारिवारिक श्रृंखला टूट गई है। आपने किसी को अंतिम विदाई नहीं दी, कभी अलविदा नहीं कहा, इससे पहले कि हम कुछ जान सकते आप जा चुके थे। एक लाख बार हम आपको याद करेंगे, एक लाख बार हम रोएंगे, अगर अकेला प्यार आपको बचा सकता था तो आप कभी नहीं मरते। हम फिर मिलेंगे, मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि उसने आपको हमारे भाई बनाकर धरती पर भेजा था।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

 

बता दें हाल ही में निक्की तंबोली ने भी अपने भाई की अच्छी सेहत के लिए पूजा रखवाई थी जो कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। निक्की तंबोली ने अपने भाई के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए अपने घर पर हवन करवाया था। निक्की के भाई की मौत की खबर सुन हर कोई हैरान हैं। वहीं उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static