सैयारा फेम एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़: करीबी का हुआ निधन, शोक में डूबीं एक्ट्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 09:46 AM (IST)

नारी डेस्क: सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा अपने ग्लैमरस लुक और क्यूटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनको हमेशा हसते हुए ही देखा जाता हैं ,लेकिन एक्ट्रेस अनीत के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं।  बता दे की एक्ट्रेस के किसी करीबी का निधन हो गया हैं यह बात खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उन्होंने  शेयर किया। साथ ही एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में एक खास नोट लिखा है। तो चालिए आपको बताते हैं इस ख़ास नोट में उन्होंने क्या लिखा हैं और उनके किस करीबी का निधन हुआ हैं इस आर्टिकल में।  

अनीत पड्डा इस समय गहरे दुख से गुजर रही हैं

हाल ही में फिल्म ‘सैयारा’ से सुर्खियों में आईं अनीत पड्डा इस समय गहरे दुख से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के दादा का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की। इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट

अनीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दादा के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वह उनका हाथ थामे नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक बेहद भावुक नोट भी लिखा, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। खास बात यह है कि उन्होंने इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद रखा, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह इस समय निजी तौर पर इस दुख को महसूस करना चाहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aneet Padda (@aneetpadda_)

दादा के लिए लिखे दिल छू लेने वाले शब्द

अपने पोस्ट में अनीत ने लिखा कि उनके दादा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार थे। उन्होंने बताया कि भले ही उनके दादा की याददाश्त कमजोर पड़ रही थी, लेकिन उन्होंने प्यार करना कभी नहीं छोड़ा। अनीत ने वादा किया कि वह उनके साथ बिताए हर पल को हमेशा संजोकर रखेंगी और एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश करेंगी। उन्होंने यह भी लिखा कि वह अपने दादा के चुटकुलों, उनकी कहानियों और उनकी सीख को हमेशा याद रखेंगी और दुनिया के साथ साझा करेंगी। उनके शब्दों में साफ झलकता है कि दादा का उनके जीवन में कितना गहरा प्रभाव था।

ये भी पढ़ें:  शुगर कम होने पर बॉडी कैसे रिएक्ट करती है?

‘सबसे चमकीला तारा’ कहकर दी भावुक विदाई

पोस्ट के अंत में अनीत ने लिखा कि उन्होंने आसमान में सबसे चमकीला तारा देखा और उन्हें यकीन हो गया कि उनके दादा वहीं हैं। उन्होंने बार-बार “आई लव यू” लिखते हुए अपने दादा को अंतिम विदाई दी। यह हिस्सा पढ़कर उनके फैंस भी काफी भावुक हो गए।

फैंस और इंडस्ट्री से मिल रहा समर्थन

इस कठिन समय में अनीत के फैंस उनके साथ खड़े हैं और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने की दुआ दे रहे हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से भी उन्हें समर्थन मिल रहा है। करण जौहर ने भी उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए संवेदना व्यक्त की है।

PunjabKesari

करियर की बात करें तो…

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनीत पड्डा ने फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। अब वह जल्द ही निर्देशक मोहित सूरी के साथ अपनी अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ अहान पांडे भी दिखाई देंगे।

इस मुश्किल वक्त में अनीत पड्डा का यह भावुक संदेश न सिर्फ उनके दादा के प्रति उनके गहरे प्रेम को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि रिश्तों की असली अहमियत क्या होती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static