दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से टकराया चार्टर्ड प्लेन क्रैश , पायलट और को-पायलट की मौत
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 06:03 PM (IST)
नारी डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई हैं , आपको बता दे कि सोमवार को आरा पहाड़ी से टकरा गया ,जिस से निजी चार्टेड विमान हादसे में पयलट और को- पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि इस विमान में इन दोनों के इलावा और कोई यात्री सवार था या नहीं इसकी जांच अभी की जा रही हैं। घटना स्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उनमें विमान का मलबा धू-धू कर जलता दिखाई दे रहा हैं।
घने जंगल और पहाड़ी इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन बना चुनौती
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी लाल उमेद सिंह समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। लेकिन दुर्घटना जिस जगह हुई, वह घना जंगल और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका है, जिससे राहत और बचाव कार्य आसान नहीं रह गया। रेस्क्यू टीमों को मलबे तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संकरी पगडंडियां, ढलान भरा इलाका और घनी झाड़ियां काम को और भी कठिन बना रही हैं। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर डटी हुई हैं और राहत कार्य जारी है।
चार्टर प्लेन क्रैश!
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 20, 2026
छत्तीसगढ़- जशपुर जिले में एक निजी विमान आरा पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हो गया. हादसे के बाद पहाड़ी इलाका आग की लपटें और धुएं के गुबार से भर गया.
इस हादसे में हताहत लोगों की संख्या अभी तक पता नही चल सकी है. मौके पर रेस्क्यू टीमें पहुंची है. pic.twitter.com/5LiqefV3L7
हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई
शुरुवाती जानकारी के मुताबिक, विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान या तो उसका संतुलन बिगड़ गया या खराब मौसम ने उसे प्रभावित किया, जिसके चलते वह सीधे आरा पहाड़ी की ढलान से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमान पूरी तरह नष्ट हो गया और उसके टुकड़े दूर-दूर तक फैल गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया, जिससे स्थिति और भयावह नजर आई।
ये भी पढ़ें: जन्म से बहरेपन के इलाज में नई उम्मीद, इस इंजेक्शन से लौटेगी बच्चों की सुनने की शक्ति
फिलहाल इस हादसे में कितने लोग हादसे का शिकार हुए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। रेस्क्यू टीम मलबे को हटाने और संभावित पीड़ितों को ढूंढने में जुटी हुई है। प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि विमान किसका था और वह किस रूट पर उड़ान भर रहा था। तकनीकी टीमों को भी जांच में लगाया गया है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
जांच के बाद ही सामने आएगी पूरी तस्वीर
अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक हादसे के कारणों पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य को तेजी से पूरा करने की है, ताकि स्थिति पर जल्द काबू पाया जा सके।

