मुकेश अंबानी के एंटीलिया पर दिखी तिरंगे की रोशनी, खूबसूरती देखने पहुंचे लोग

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 01:11 PM (IST)

देश के आजादी के अमृत महोत्स्व में हर कोई शामिल हो रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया है। हर घर तिरंगा अभियान में आम से लेकर बॉलीवुड सितारे भी आजादी के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया भी तिरंगे की रोशनी से जगमग हो उठा है। तिरंगे के रोशनी में जगमगाया हुआ मुकेश अंबानी के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

बहुत सी लाइटों के साथ बनाया अशोक चक्र 

वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि बहुत सी लाइटों के साथ अशोक चक्र बनाया गया है। इसके अलावा एंटीलिया पर की गई सजावट भी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। रिलांयस इंडस्ट्री के मालिक ने एंटीलिया को तो तिंरगे से सजाया है, लेकिन घर के बाहर कुछ किलोमीटर तक सड़कों के दोनों तरफ भी रोशनी की है। एंटीलिया और इसके पास की सड़कों में की गई रोशनी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जो लोग एंटीलिया की रोशनी देखने के लिए आ रहे हैं उनके लिए कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट का भी पूरा इंताजम किया गया है। एंटीलिया के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। अपनी गाड़ियों में से उतरकर लोग एंटीलिया के साथ सेल्फी और फोटोज भी खिंचवा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मां तुझे सलाम गाने पर आजादी का जश्न मनाते दिखे मुकेश अंबानी 

इसके अलावा सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी का एक ओर वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पोते को गोद में लेकर मां तुझे सलाम गाने पर आजादी का महोत्सव मनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और पृथ्वी अंबानी के साथ रिलायंस कंपनी के कुछ कर्मचारी भी दिख रहे हैं। इन सभी के हाथ में तिरंगा नजर आ रहा है। इस वीडियो में मुकेश के पोते पृथ्वी शरारत करते नजर आर रहे हैं। पृथ्वी को मुकेश अंबानी ने अपनी गोद में उठाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। देखने वाला हर कोई वीडियो का काफी तारीफ भी कर रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static