‘कुत्ते की दुम सी आदत…’ समय रैना पर भड़के शक्तिमान, मुकेश खन्ना ने लगाई जमकर क्लास
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 10:07 AM (IST)
नारी डेस्क: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर “Samay Raina Still Alive” नाम का वीडियो डाला, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी पर बात करते हुए अभिनेता मुकेश खन्ना पर तंज कसा, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
समय रैना ने क्या कहा?
वीडियो में समय रैना ने साल 2025 के “India’s Got Latent” विवाद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय मुकेश खन्ना ने उनके कंटेंट की आलोचना की थी। इसी बात पर जवाब देते हुए समय ने कहा मुकेश खन्ना दूसरों को कंटेंट के असर के बारे में समझाते हैं लेकिन जब शक्तिमान टीवी पर आता था, तब खबरें आती थीं कि बच्चे उसे देखकर स्टंट करने की कोशिश करते थे उन्होंने मजाक में कहा कि “तूने बच्चे मारे हैं भाई, अब तू कैसे दूसरों को सीख दे रहा है?” यह बयान लोगों को काफी आपत्तिजनक लगा और तेजी से वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल सुंदर साध्वी- लहंगे में दिखा देसी रूप, बदल गया लुक
मुकेश खन्ना का जवाब
समय रैना के इस बयान से मुकेश खन्ना बहुत नाराज़ हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा “कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती” इसी कहावत से समय रैना पर निशाना साधा उन्हें “रोस्टेड प्राणी” और “बेशर्म” जैसे शब्दों से संबोधित किया यह भी कहा कि ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से उनकी निंदा होनी चाहिए। मुकेश खन्ना का मानना है कि समय रैना ने उनके सुपरहीरो किरदार का अपमान किया है।

विवाद की असली वजह
इस विवाद के पीछे दो मुख्य कारण हैं कॉमेडी की सीमा – क्या मजाक में किसी भी हद तक जाना सही है? कंटेंट का असर – बच्चों और समाज पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है?

