''धुरंधर'' सिंगर ने कॉन्सर्ट में की ऐसी हरकत, देखकर भड़के लोग! किया जमकर ट्रोल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 02:39 PM (IST)

नारी डेस्क: अपनी आवाज से अपनी पहचान बनाने वाली पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस एक बार फिर चर्चा में है। इस सिंगर ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ में गाने गा कर सुरा का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई कायल हो गया। उनके गाए हुए गाने शरारत, आरी आरी, जाईये सजना, मैं और तू हर किसी की जुबान पर चड़ गए। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे।

कॉन्सर्ट में फुल फॉर्म में किया डांस

बता दें कि हाल ही में जैस्मिन सैंडलस ने अहमदाबाद में एक कॉन्सर्ट किया। उनकी आवाज के दीवाने लोगों ने उन्हें सुननें के लिए हजारों और लाखों के टिकट खरीदे, लेकिन कॉन्सर्ट में जाकर उन्हें सिर्फ निराशा मिली। कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने फुल फॉर्म में डांस किया। वो खुद पर पानी डालकर झूमती दिखीं। जैस्मिन का ये कॉन्सर्ट देखने आए लोगों ने जब देखा कि सिंगर खुद न गाकर लिप सिंक कर रही हैं, तो वो भड़क गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @exclusive.celebs

लिंप सिंक करने पर हुई ट्रोल

कॉन्सर्ट में उनके फैंस जैस्मिन को लाइव गाते हुए सुनना चाहतें थे। लेकिन, स्टेज पर लाइव गाने की बजाय वह लिप सिंक कर रही थीं। उन्होंने स्टेज पर पानी की बोतल खोलकर अपनी ऊपर पूरा पानी डाल लिया। पानी डालने के बाद सिंगर ने स्टेज पर शरारत के हूक स्टेप्स किए, लेकिन इसकी वजह से उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे है कि उन्हें उनके पैसे वापस किए जाए। लोगों का कहना है ये उनके इमोशंस के साथ खिलवाड़ है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static