“चश्मा तो उतार लेती मैडम जी ”  सनग्लास पहन कर शिवलिंग की पूजा करने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 12:22 PM (IST)

नारी डेस्क: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग पर पूजा करते हुए अपना एक वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि यह पोस्ट उनके धार्मिक विश्वास को दिखाता है, लेकिन कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने पूजा करते समय सनग्लास पहनने के लिए एक्ट्रेस की आलोचना की। नेटिज़न्स ने उनके सनग्लास पहनने के चुनाव पर सवाल उठाए।

PunjabKesari
 इंस्टाग्राम पर भूमि ने अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उन्हें ब्लू डेनिम जींस के साथ ब्लैक टॉप पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लास से पूरा किया। क्लिप में,एक्ट्रेस शिवलिंग पर जल चढ़ाती दिख रही थीं। उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी पसंद पर सवाल उठाते हुए लिखा- “कोई जरूरत है ऐसे चश्मा लगाकर पूजा करने की???? हद है।” एक अन्य ने कहा- “महादेव की पूजा से ज्यादा फोटो शूट - कृपया ऐसी चीजें पोस्ट न करें।” एक तीसरे नेटिजन ने कमेंट किया- “मंदिर में भगवान की भक्ति किए हैं कि फोटोशूट।” 
PunjabKesari

एक अन्य यूजर ने कहा- “वे पूजा में भी फैशन और स्टाइल ढूंढ सकते हैं.. वरना आम नागरिक लगने लगेगी पूजा करते हुए।” एक अन्य कमेंट में लिखा था- “चश्मा तो उतार लेती मैडम जी।” पोस्ट को शेयर करते हुए भूमि ने कैप्शन में लिखा- “जैसे ही सावन शुरू होता है, मैं एक आसान जीवन के लिए नहीं, बल्कि इसे अनुग्रह के साथ जीने की शक्ति के लिए प्रार्थना करती हूं। हर हर महादेव।”
PunjabKesari

काम की बात करें तो, भूमि अगली बार आने वाली हिस्टोरिकल ड्रामा “द प्राइड ऑफ़ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज” में नज़र आएंगी, जहाँ वह निडर योद्धा रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा का रोल करेंगी। संदीप सिंह द्वारा डायरेक्ट और प्रोड्यूस की गई यह फ़िल्म दो पार्ट की हिस्टोरिकल कहानी के तौर पर बनाई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News

static