फिर मां बनने वाली हैं Deepika Padukone, ये मैटरनिटी लुक्स देखकर कायल हुए फैंस
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 02:41 PM (IST)
नारी डेस्क: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिर मां बनने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस को देकर सबको चौंका दिया। सभी फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। फैंस उनकी हर झलक देखने के लिए उत्साहित हो गए। वैसे तो दीपिका हर लुक में अपने फैंस का दिल जीत लेती है, लेकिन अब वो गर्भवती हैं तो उनके पहले वाले प्रेग्नेंसी लुक्स जमकर वायरल हो रहे हैं। आप भी देखिए दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी लुक्स...

दीपिका के गर्भावस्था में एथनिक लुक को देखकर भी उनके फैंस मर मिटे है। पर्पल रंग की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने स्लीक बन बनाया था। इस स्लीक बन में वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं।

दीपिका पादुकोण के इस मैटरनिटी लुक्स को देखकर भी उनके फैंस काफी खुश हो गए। पीले रंग की मिडी उनपर खूब जच रही थी। इस तरह की ड्रेस ज्यादातर प्रेगनेंट महिलाओं को पसंद आती है। इसके साथ बालों में मेसी बन बेहद कमाल का लगता है।

सिंपल कुर्ता में भी गर्भवती दीपिका बहुत खूबसूरत लग रही थी। इस तरह का कुर्ता गर्भावस्था में काफी कंफर्टेबल रहता है। इस तरह के स्टाइल अपनाकर आप भी खूबसूरत दिख सकती है।

