हीरोइनों पर भारी पड़ी इरफान पठान की बेगम की खूबसूरती, सादगी भरे अंदाज़ ने लूटी महफिल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 01:27 PM (IST)
नारी डेस्क: पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान की पत्नी खूबसूरती के चर्चे आजकल हार जगह हो रहे हैं। उनकी खूबसूरती की तरीफ हर कोई करता है। उनकी खूबसूरती के बात करें तो बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को फेल कर देती हैं। वैसे तो वह कम ही इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं, लेकिन जब भी कहीं नजर आती हैं तो उनका स्टाइल देखते लोग दीवाने हो जाते हैं । उनके लेटेस्ट अपीयरेंस के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ और उनकी खूबसूरत अंदाज सारी महफिल लूट ले गया।
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान की बेगम सफा बैग
बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह ही क्रिकेटरों की बीवियों पर भी सबकी नजरें बनी रहती हैं। उनका स्टाइल हमेशा ही लाइमलाइट में आ जाता है,इंडिया टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान की पत्नी को ही देख लीजिए। वह एक बर्थडे पार्टी में पहुंचीं, बर्थडे गर्ल पर तो किसी ने फोकस नहीं किया उल्टा सारी नजरें क्रिकेटर की बेगम सफा बेग पर टिक गईं। जिन्होंने बेहद स्टनिंग रफल डिटेलिंग वाला आउटफिट पहना और अपने चांद से मुखड़े से सबका दिल जीत गईं। शायद काम ही लोगों को पता होगा की सफा बेग शादी से पहले मॉडल रह चुकी हैं। अब बेशक सिर ढककर हिजाब और अबाया पहने नजर आती हैं, लेकिन उनका फैशनिस्टा वाला अंदाज़ बिलकुल भी कम नहीं हो रहा। तभी तो अनीता हसनंदानी की बर्थडे पार्टी में जैसे ही उन्होंने एंट्री ली तो उनकी खूबसूरती और स्टाइल ने सबका ध्यान खींच लिया । जहां वो बिना पर्दा किए नजर आईं और बला की खूबसूरत भी लगीं। जिसे देख लोगों ने भी हीरोइनों को उनके आगे फेल बता दिया।

सिंपल और एलिगेंस का दिखा खूबसूरत कॉम्बिनेशन
बता दे की हमेशा शोहर इरफान के साथ इवेंट्स में नजर आने वाली सफा इस बार यहां अकेले ही आईं। जिसके लिए उन्होंने सिंपल येटस्टाइलिश लुक अपाया, जिसमें सादगी के साथ एलिगेंस का बेहद सुंदर कॉम्बिनेशन देखने को मिला । तभी तो सिंपल से कपड़ों में भी वह बला की खूबसूरत लगीं तो उनका अदब के साथ खुद को कैरी करने वाला अंदाज पूरे लुक की ब्यूटी को और बढ़ा गया।
वाइट ड्रेस के साथ किया पेयर
बता दे की सफा ने इस इवेंट पार्टी में सिर्फ अबाया ही नहीं बल्कि इसकी नीचे एक वाइट कलर की फ्लोई ड्रेस भी वेअर की। अबाया को आप एक जैकेट या श्रग की तरह समझ सकते हैं, जिसके नीचे भी बुर्के की तरह कपड़े पहने जाते है। ऐसे में वाइट ड्रेस पहनकर सफा ने ऊपर अबाया से लेयरिंग की, जो लुक को क्लासी बना रहा था। सिर पर लिया लाइटवेट हिजाब पूरे लुक को सॉफ्ट और रॉयल टच दे गया। यही नहीं इससे आउटफिट और भी क्लासी एंड एलिगेंट लगा। जिसे वह बड़े- ही ग्रेसफुल अंदाज में कैरी किए दिखीं।

ये भी पढ़ें: पापा-बेटी की जोड़ी ने बनाई नीता अंबानी की खास साड़ी, 4 महीने में तैयार हुआ शाही लुक
हाथ में नज़र आया लग्जरी बैग
अपने लुक को स्टाइल करने के सफा ने जूलरी को भी लाइट रखा। डेलिकेट नेकलेस के साथ मिनी इयररिंग्स और रिंग्स पहनी, जो लुक को एलिगेंट वाइब्स दे रहे हैं। वहीं, हाथ में वह लग्जरी ब्रांड Louis Vuitton का बैग लिए नजर आईं। जिसकी कीमत जान आप भी हैंरान हो जाएंगे। आपको बता दे की इस बैग कि कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 2,78,000 रुपये दी गई है।

इस तरह दिया फाइनल टच
सफा के फाइनल टच की बात करें तो उनका नूर ही इतना है कि उन्हें अपने लुक की स्टाइलिंग में ज्यादा कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। उन्होंने ब्लू लाइनर के साथ शिमरी आइशैडो लगाया। वहीं, लिप्स को पिंक ग्लॉसी न्यूड टोन में रखा, जो उनके फीचर्स को एन्हांस कर रहा है।
जमकर तारीफ कर रहे लोग
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान की बेगम सफा बैग की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा, 'इनके सामने सारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस फेल हैं, कितनी ऑस्म हैं', तो दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'भाभी जान तो सुंदर हैं'।

