22 राज्यों में बारिश का कहर, IMD ने तेज हवाओं और भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 11:46 AM (IST)

नारी डेस्क : देशभर में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 अगस्त को 22 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 50 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, मध्य प्रदेश समेत 22 राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

PunjabKesari

पहाड़ी राज्यों में बढ़ा खतरा

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल किसी तरह का येलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

यें भी पढ़ें : जिसे सदियों से ठंडा मानते आए, उसकी तासीर होती है गर्म! जानिए इसके पीछे की वजह

 

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 5 से 7 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

PunjabKesari

बिहार और राजस्थान में भी भारी बारिश का अनुमान

बिहार में 5 और 6 अगस्त को कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है।

पंजाब में भी सक्रिय रहेगा मानसून

पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, होशियारपुर, गुरदासपुर और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है।

यें भी पढ़ें : क्या आपने देखा है ऐसा शिव मंदिर? यहां भोलेनाथ को चढ़ाया जाता है जिंदा केकड़ा

 

असम, केरल और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट

IMD ने असम, केरल और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति गंभीर हो सकती है।

IMD की लोगों को सलाह

भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर न रहें।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।
मछुआरे अगले आदेश तक समुद्र में न जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static